फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो मामले में गणेश आचार्य ने उठाया कदम, आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ शिकायत

Mon, 03 Feb 2020 02:53 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ganesh acharya - फोटो : Social Media
मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य कुछ दिन पहले अचानक सुर्खियों में तब आ गए, जब एक 33 वर्षीय असिस्टेंट कोरियोग्राफर ने उनके खिलाफ बेहद गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता ने आचार्य के खिलाफ महाराष्ट्र महिला आयोग और मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में अश्लील वीडियो देखने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। अब गणेश आचार्य ने भी आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन

2 of 5
ganesh acharya - फोटो : social media
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए गणेश आचार्य ने कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उनपर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा कि वो आरोप लगाने वाली महिला को जानते तक नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Ganesh Acharya
क्या है आरोप
एक वेबसाइट से बात करते हुए पीड़िता ने कहा था, 'उन दिनों मैं नई थी, अपने करियर की शुरुआत की थी। गणेश मास्टर तब भी बड़े कोरियॉग्रफर थे। गणेश मास्टर मुझे मेरी फीस देने के बहाने से अपने ऑफिस (केबिन) में बुलाते और पॉर्न फिल्म चला देते थे, जब मैं पूछती कि यह क्या कर रहे हैं आप, तो वह जवाब में कहते, इसे देखो तुमको मजा आएगा।'

4 of 5
saroj khan ganesh acharya - फोटो : social media
सरोज खान ने लगाया था आरोप
कोरियॉग्रफर गणेश आचार्य इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन कोरियॉग्रफर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी हैं। बीते दिनों सीनियर कोरियोग्राफर सरोज खान ने आचार्य पर आरोप लगाया था कि वह डांसर्स का शोषण कर रहे हैं और सीडीए को बदनाम करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस पर आचार्य ने कहा कि ये मेरी छवि खराब करने की साजिश है। हकीकत तो ये है कि सरोज खान और उनके सहयोगियों जैसे लोग इंडस्ट्री में भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ganesh acharya and tanushree
तनुश्री दत्ता ने भी साधा था निशाना
तनुश्री दत्ता ने कहा था- 'सिनेमाजगत के लिए ये चेतावनी है कि वह नरक को अपने आप से दूर रखें, नहीं तो आपकी प्रतिष्ठा उनके चरित्र में शामिल हो जाएगी। मुझे यकीन है कि कई और लड़के-लड़कियां आगे आएंगे और उनके दुर्व्यवहार के बारे में लोगों को बताएंगे। पाप का घड़ा भर गया है तुम्हारा। अब तो छलक छलक कर तेरी कहानियां निकल रही हैं।'

अदनान सामी को पद्मश्री देने पर तिलमिलाईं स्वरा भास्कर, बोलीं- हमें चप्पल मारो...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें