फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद रानी जैसी जिंदगी जी रही सलमान खान की ये एक्ट्रेस, अब संभालती है 2000 करोड़ का बिजनेस

Tue, 24 Jul 2018 09:30 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
असिन
बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस आईं जिन्होंने फिल्मों में अपनी एक्टिंग के दम पर खूब नाम कमाया । कई सुपरहिट फिल्में दीं लेकिन करियर के चरम पर पहुंचते ही शादी कर ली और हमेशा के लिए बॉलीवुड छोड़ दिया । इनमें से एक नाम एक्ट्रेस असिन का भी है । 
विज्ञापन

2 of 7
असिन
असिन ने अपना करियर साउथ की फिल्मों से शुरू किया था जो बॉलीवुड में जाकर खत्म हुआ । असिन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2001 में फिल्म "नरेन्द्रन मकान जयकंथान वाका" से की थी । उस समय असिन की उम्र महज 15 साल थी ।
 
विज्ञापन

3 of 7
असिन
छोटी उम्र में ही असिन ने तमिल, तेलुगू और मलयालम जैसी भाषाओं में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया । असिन ने सलमान खान, अक्षय कुमार, आमिर खान और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े स्टार के साथ सुपरहिट फिल्में दीं । असिन ने बॉलीवुड में फिल्म 'गजिनी' से कदम रखा था ।
 

4 of 7
असिन
'गजिनी' में वो आमिर खान की हीरोइन बनी थीं । 'गजिनी' के बाद असिन ने एक के बाद एक कई हिट फिल्मों में काम किया। फिर साल 2016 में उन्होंने माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी कर ली । जब राहुल ने असिन से सगाई की थी तो उनकी इंगेजमेंट रिंग काफी चर्चा में रही थी । 
 
विज्ञापन

5 of 7
asin
राहुल ने असिन को 20 कैरेट की सोलीटेयर रिंग देकर घुटनों पर बैठ रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। इसकी कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए थी । राहुल ने साल 2000 में अपनी कंपनी की स्थापना की थी । राहुल बिजनेस संभालने के अलावा बैडमिंटन के अच्छे प्लेयर भी हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
असिन-राहुल शर्मा
2014 में माइक्रोमैक्स का रेवेन्यू 10 हजार करोड़ रुपए था। राहुल शर्मा इस कंपनी के सह-संस्थापक हैं। इनके साथ विकास जैन, सुमित अरोड़ा, राजेश अग्रवाल मालिक हैं। अब असिन भी पति का 2000 करोड़ का बिजनेस संभाल रही हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
asin rahul
असिन ने पिछले साल 24 अक्टूबर 2017 को एक बेटी को जन्म दिया था । असिन फिल्मों से दूरी के साथ सोशल मीडिया से भी दूर रहती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान वो किसी को नजर नहीं आईं । 'क्वीन ऑफ साउथ फिल्म्स' के नाम से पहचानी जाने वाली असिन 2016 में शादी के बाद से बिल्कुल लापता हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें