साल 2001, 15 जून को सिनेमाघरों में दो फिल्में 'गदर: एक प्रेमकथा' और 'लगान' रिलीज हुईं और दोनों ही सुपरहिट साबित हुईं। दोनों ही फिल्मों ने साल 2001 में इतिहास रच दिया था। फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' रिलीज के समय सबसे ज्यादा कमाई वाली बॉलीवुड फिल्मों से एक थी तो वहीं लगान फिल्म को भारत में टैक्स फ्री कर दिया गया था। इन दोनों ही फिल्मों में नजर आईं अभिनेत्रियों के लिए भी यह मील का पत्थर साबित हुई थीं। हालांकि शुरुआत में ही हिट फिल्में देने के बाद भी आज दोनों ने ही फिल्मी दुनिया से किनारा कर लिया है। या फिर यूं भी कहना गलत नहीं होगा कि दोनों का करियर के मामले में दोनों पिछड़ती चली गईं। जी हां हम बात करे रहे हैं फिल्म गदर में नजर आईं अमीषा पटेल की और फिल्म लगान में नजर आईं ग्रेसी सिंह की।
अमीषा पटेल
'गदर एक प्रेमकथा' में नजर आईं अमीषा पटेल का नाम ऐसी हीरोइनों में शुमार है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सुपरहिट फिल्म से की थी। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने के बाद भी अमीषा को वो स्टारडम नहीं मिला जिसकी शायद उन्हें उम्मीद थी।
ग्रेसी सिंह
'लगान' में नजर आईं ग्रेसी ने बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया। पहली ही फिल्म सुपरहिट रही लेकिन फिर भी हीरोइन जल्द ही बॉलीवुड से गायब हो गईं।