लगभग 16 साल पहले साल 2001 में सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी थी। इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर एक नया इतिहास रच दिया था। उस समय 'गदर' बॉलिवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। सालों तक 'गदर' के इस रिकॉर्ड को कोई तोड़ नहीं पाया था। एक बार फिर ये लोकप्रिय अभिनेता-निर्देशक जोड़ी एक नई फिल्म लेकर 'गदर' मचाने आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, सनी और अनिल ने हमेशा दर्शकों के साथ अपने वर्किंग रिलेशनशिप को साझा किया है। अनिल ने अपनी नई फिल्म 'कवच' की स्क्रिप्ट सनी देओल को सुनाया और वे तुरंत फिल्म का हिस्सा बनने के लिए राजी हो गए। यह उनकी पांचवीं फिल्म एक साथ होगी।
विज्ञापन
3 of 5
Sunny Deol
उनकी पहली फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' 2001 में आई थी, जिसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक माना जाता है। उसके बाद सनी और अनिल एक साथ इन तीनों फिल्मों में भी काम किया- द हीरो (2002), अपने (2007), और सिंह साब द ग्रेट (2013)। लगभग पांच साल बाद वे फिर एक साथ आ रहे हैं।
4 of 5
Sunny Deol
सूत्र बताते हैं 'शर्मा ने अपने अगले फिल्म के तुरंत बाद इस फिल्म पर काम शुरू कर देंगे। अनिल 'कवच' फिल्म का निर्माण अगले साल शुरू करेंगे और फिल्म को 2018 या जनवरी 2019 की आखिरी तिमाही में तय कार्यक्रम के आधार पर रिलीज होने की उम्मीद है।
अनिल इस समय प्रोजेक्ट के बारे में किसी भी जानकारी का खुलासा नहीं करना चाहता हैं। वह कहते हैं, 'मैं 'जीनियस' को पूरा करने में व्यस्त हूं जो कि मेरे बेटे उत्कर्ष की पहली फिल्म है। मैं अभी किसी भी अन्य फिल्म के बारे में बात नहीं करना चाहता हूं।'
बता दें कि फिल्म 'जीनियस' में भी सनी एक छोटी सी, लेकिन बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।