फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar Cast Then and Now: ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के 25 साल पूरे, जानिए आज क्या कर रही है फिल्म की स्टार कास्ट

Mon, 15 Jun 2026 06:57 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

25 Years Of Gadar: जानिए अब क्या कर रही है सुपरहिट फिल्म गदर: एक प्रेम कथा की स्टार कास्ट, जिन्होंने एक वक्त पर किया था सबके दिलों पर राज। 

विज्ञापन
1 of 10
गदर की स्टारकास्ट तब और आज - फोटो : अमर उजाला

15 जून 2001 को रिलीज हुई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म आज भी अपने दमदार किरदारों और कहानी के लिए याद की जाती है। भारत के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल लीड रोल में थे, जबकि अमरीश पुरी, विवेक शौक, लिलेट दुबे, मुश्ताक खान, ओम पुरी और उत्कर्ष शर्मा जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

फिल्म में तारा सिंह (सनी देओल) एक सिख ट्रक ड्राइवर होता है, जिसे सकीना (अमीषा पटेल) से प्यार हो जाता है। दोनों शादी कर लेते हैं, लेकिन हालात ऐसे बनते हैं कि सकीना को पाकिस्तान वापस ले जाया जाता है और दोनों अलग हो जाते हैं।

अब 25 साल बाद आइए जानते हैं कि फिल्म की स्टार कास्ट आज कहां है:

विज्ञापन

2 of 10
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल (तारा सिंह)
सनी देओल आज भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। 68 साल के सनी ने 40 साल से ज्यादा के करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वह एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और नेता भी रह चुके हैं। हाल ही में वे ‘बॉर्डर 2’ में नजर आए थे। वहीं आने वाले समय में वे ‘बटवारा 1947’, ‘इक्का’ और ‘रामायण’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

विज्ञापन

3 of 10
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

अमीषा पटेल (सकीना)
‘गदर’ के बाद अमीषा पटेल के करियर में कई उतार-चढ़ाव आए। उन्होंने ‘हमराज’, ‘भूल भुलैया’, ‘हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक’ जैसी फिल्मों में काम किया। हाल ही में वह ‘गदर 2’ में नजर आईं। उनकी आखिरी फिल्म ‘तौबा तेरा जलवा’ (2024) थी।

4 of 10
अमरीश पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

अमरीश पुरी (अशरफ अली)
अमरीश पुरी अपने दमदार विलेन किरदारों के लिए जाने जाते थे। ‘गदर’ के बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन 12 जनवरी 2005 को उनका निधन हो गया।

विज्ञापन

5 of 10
उत्कर्ष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

उत्कर्ष शर्मा (चरनजीत)
डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा ने ‘गदर’ में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। बड़े होकर उन्होंने 2018 में ‘जीनियस’ से डेब्यू किया। वह ‘गदर 2’ (2023) और ‘वनवास’ (2024) में भी नजर आए।

विज्ञापन

6 of 10
विवेक शौक - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक शौक (दरमियान सिंह)
विवेक शौक ने ‘गदर’ के बाद कई फिल्मों में काम किया, लेकिन 10 जनवरी 2011 को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।

विज्ञापन

7 of 10
लिलेट दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

लिलेट दुबे (शबाना)
लिलेट दुबे ‘चलते चलते’, ‘बागबान’ और ‘कल हो ना हो’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। हाल के समय में वह ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ (2025) और ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ (2026) में नजर आईं।

8 of 10
मुश्ताक खान (गुल खान) - फोटो : सोशल मीडिया

मुश्ताक खान (गुल खान)
मुश्ताक खान ने ‘गदर’ के बाद ‘वेलकम’, ‘ओह माय गॉड’, ‘वॉन्टेड’ जैसी फिल्मों में काम किया। हाल ही में वह ‘किस किसको प्यार करूं 2’ (2025) और ‘भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ (2026) में दिखाई दिए।

9 of 10
ओम पुरी - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

ओम पुरी (नैरेटर)
ओम पुरी हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में से एक थे। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, लेकिन 6 जनवरी 2017 को उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़ें- '25 साल से प्यार के रिश्ते की गड्डी चल रही है...', सनी देओल ने कहा शुक्रिया; साझा की ‘गदर’ की कई तस्वीरें

विज्ञापन

10 of 10
गदर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol

‘गदर 2’ भी रही सुपरहिट
फिल्म का सीक्वल ‘गदर 2’ 11 अगस्त 2023 को रिलीज हुआ था और यह भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। 25 साल बाद भी ‘गदर: एक प्रेम कथा’ लोगों के दिलों में खास जगह रखती है और इसके किरदार आज भी उतने ही यादगार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें