गदर 2 ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान निर्माता- निर्देशक अनिल शर्मा और अभिनेत्री अमीषा पटेल एक दूसरे की तारीफ करते नजर आए। अनिल शर्मा ने कहा, 'आज भी अमीषा उतनी ही खूबसूरत है, जितनी 22 साल पहले थी।’ अमीषा पटेल ने अनिल शर्मा के बारे में कहा, 'मुझे अनिल जी के काम पर बहुत भरोसा है। इतनी खूबसूरत कहानी न तो पहले कभी लिखी गई है और न ही कभी आगे लिखी जाएगी।'