सनी देओल स्टारर फिल्म गदर 2 को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब हो रहे हैं, क्योंकि सनी देओल की गदर एक प्रेम कथा ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। बीते 26 जनवरी को जबसे गदर 2 की रिलीज डेट और पोस्टर रिलीज हुआ है, तब से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर में दोनों की प्रेम कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस बार भी लोग ऐसी ही कहानी की उम्मीद कर रहे हैं। तो चलिए आज आपको इस फिल्म की स्टार कास्ट की फीस के बारे में बताते हैं-