फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने बताई वर्षों इंडस्ट्री से दूर रहने की वजह, बॉलीवुड फिल्मों पर उठाए सवाल

Fri, 14 Jul 2023 11:09 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री अमीषा पटेल जल्द ही सनी देओल के साथ फिल्म 'गदर 2' में नजर आएंगी। एक्ट्रेस लंबे वक्त बाद पर्दे पर उपस्थिति दर्ज कराएंगी। बता दें कि अमीषा काफी वक्त से बॉलीवुड से दूर रहीं। फैंस अक्सर यह जानना चाहते हैं कि उनकी चहेती एक्ट्रेस ने अच्छी-खासी कामयाबी पाने के बावजूद इंडस्ट्री से दूरी आखिर क्यों बनाई? हाल ही में खुद अमीषा ने इसकी वजह स्पष्ट की। 
विज्ञापन

2 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
अमीषा पटेल का मानना है कि बॉलीवुड में अब याद रखने लायक फिल्में नहीं बन रही हैं। यही वजह है कि उन्होंने खुद को सिल्वर स्क्रीन से दूर रखा। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अमीषा ने कहा, 'फिल्म 'भूल भुलैया', 'हमराज', और 'हनीमून ट्रैवल' जैसे स्तर वाली फिल्में मैच करना बहुत मुश्किल है'। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उस समय में 'हनीमून ट्रैवल प्राइवेट लिमिटेड' जैसी फिल्में बनती ही नहीं थीं।
विज्ञापन

3 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने फरहान अख्तर की भी खूब तारीफ की। अमीषा ने कहा, 'फरहान अख्तर अपने प्रोडक्शन हाउस से एक नए सिनेमा का विजन शुरू कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा रिस्क और चैलेंज लिए हैं। उन्होंने कमर्शियल सिनेमा किया है, लेकिन इससे हटके भी रोल किए हैं'।
Aishwarya Rajinikanth: धनुष से तलाक के बाद दूसरी शादी करने जा रहीं ऐश्वर्या रजनीकांत? जानें वायरल खबर का सच

4 of 5
एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ खंडवा में धोखाधड़ी का केस दर्ज। - फोटो : सोशल मीडिया
अमीषा पटेल ने आगे उम्मीद जताई कि शायद 'गदर 2' के बाद उनकी झोली में कुछ अच्छी फिल्में आएं। उन्होंने कहा, 'आज के समय में फिल्मों में अच्छी कहानियां नहीं लिखी जा रही हैं। बॉलीवुड में बीते कुछ समय में ऐसी फिल्में बनी हैं जिन्हें याद नहीं रखा जा सकता है। सिर्फ मैं नहीं, बल्कि हर एक्टर कुछ अलग करने की इच्छा रख रहा है, लेकिन ये चीज आज के समय में बहुत कम है। मैं उम्मीद कर रही हूं कि 'गदर 2' के बाद कुछ अच्छे मौके मेरे पास आएंगे। 
Monica Bedi: 'करन-अर्जुन' के लिए मोनिका बेदी को ऑफर हुआ थी लीड रोल, लापरवाही से गवां दिया मौका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी देेओल, अमीषा पटेल - फोटो : social media
फिल्म 'गदर 2' की बात करें तो इस फिल्म में अमीषा के साथ सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह वर्ष 2001 में आई फिल्म 'गदरः एक प्रेम कथा' का ही अगला पार्ट है, जिसमें सनी देओल और अमीषा ही नजर आए थे। 
Double Strike: 63 वर्ष बाद ठप होगा हॉलीवुड? लेखक समेत स्टार्स के डबल स्ट्राइक ने बढ़ाई इंडस्ट्री की चिंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें