निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म ‘गदर 2’ ने अपनी रिलीज के दूसरे इतवार को वह कर दिखाया है जो देश के सिनेमा इतिहास में हिंदी में रिलीज हुई कोई फिल्म अब तक न कर सकी। सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन दूसरे शुक्रवार के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाई है और अब ये तय हो गया है कि फिल्म ‘गदर 2’ का कारवां जल्दी रुकने वाला नहीं। फिल्म का कलेक्शन इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो ये फिल्म जल्द ही शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘पठान’ के सबसे ज्यादा कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देगी।