मिथिलेश चतुर्वेदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
मिथिलेश चतुर्वेदी
फिल्म 'गदर- एक प्रेम कथा' में अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी ने समाचार पत्र के संपादक इदरीश की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनका किरदार भले ही छोटा था, लेकिन दमदार था। मिथिलेश चतुर्वेदी ने 'कोई... मिल गया', 'कृष,' 'सत्या' , 'मोहल्ला अस्सी' जैसी कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई थी। आखिरी बार वह हंसल मेहता की सीरीज 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' में नजर आए थे। 3 अगस्त 2022 को आयु 67 वर्ष की उम्र में उनकी लखनऊ में मृत्यु हो गई।