मनीष वाधवा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता मनीष वाधवा ने बताया, 'मेरी सास का निधन कुछ साल पहले ही हो गया था। उसके बाद मैं अपने ससुर को अपने घर लेकर आ गया। मुझे 'गदर 2' में काम करने का मौका मिला तो सबसे ज्यादा खुश थे। 15 दिन पहले जब वह बीमार हुए तो उनको हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। 'गदर 2' की सफलता वाले पार्टी के दिन मैं मेरठ गया हुआ था और शाम को मुंबई एयरपोर्ट से सीधा पार्टी में पहुंचा। मेरे पार्टी में पहुंचने से पहले वह मेरी पत्नी प्रियंका को बार- बार फोन करके पूछ रहे थे कि मैं पार्टी में पहुंचा कि नहीं। जब मैं पार्टी में पहुंच गया और प्रियंका ने ससुर जी को फोन पर बता दिया कि मैं पार्टी में पहुंच गया तो उनके मुंह से बस इतना निकला, अब ठीक है।'