फिल्म निर्माता अनिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' की दमदार सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब हाल ही में अनिल शर्मा ने अपनी 1992 की फिल्म 'तहलका' के बारे में बात की और फिल्म के एक दिलचस्प सीन को फिल्माने की कहानी बताई। यह वह सीन था, जिसमें नसीरुद्दीन शाह, जावेद जाफरी और आदित्य पंचोली ने बिकनी पहनी थी, जिससे दर्शक आश्चर्यचकित रह गए। अब इस सीन के बारे में मजेदार बातों का खुलासा किया है।