अनिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'लोगों ने सोचा कि अनिल शर्मा अब फिल्में नहीं बनाते, सनी देओल की फिल्में नहीं चल रही हैं, उत्कर्ष नए हैं, सिमरत और मनीष वाधवा उस समय इस प्रोजेक्ट से जुड़े नहीं थे। लोगों को लगा कि मैं अपने बेटे के लिए फिल्म बना रहा हूं, लेकिन गदर एक ब्रांड था।'' उन्होंने तब खुलासा किया कि उन्हें फिल्म बनाने के लिए केवल 60 करोड़ रुपये मिले, जो इसकी सफलता को और भी बड़ा बनाता है, क्योंकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत से छह गुना अधिक कमाई की है।