गदर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘गदर 2’ से पहले 13 हिट फिल्में
फिल्म ‘गदर 2’ से पहले सनी देओल की कुल 13 फिल्में हिट रही हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा कमाई 22 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘गदर’ ने 76.88 करोड़ रुपये की ही रही थी। फिल्म ‘गदर 2’ की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां ये फिल्म ‘गदर’ में रुकी थी। बंटवारे के बाद की हिंसा में तारा सिंह ने पिछली फिल्म में सकीना को भीड़ के हाथों बचाया था। बाद में दोनों की शादी होती है और उनका एक बच्चा भी होता है, जीते। सकीना, तारा सिंह और जीते की कहानी फिल्म ‘गदर 2’ में 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध से ठीक पहले की कहानी है।