फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: महिला के रवैये से नाराज हुए सनी दओल, सोशल मीडिया पर फैंस और ट्रोल्स के बीच छिड़ी बहस

Mon, 14 Aug 2023 04:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सनी देओल की यह फिल्म महज तीन दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह पांच दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है। फिल्म की सफलता से सनी काफी खुश हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में सनी दओल एक फैन पर नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। 
Double iSmart: डबल आईस्मार्ट के दूसरे शेड्यूल की शुरू हुई शूटिंग, संजय दत्त संग मेकर्स ने साझा की तस्वीर
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, सनी बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं, तभी कुछ महिलाएं उनके पास आईं। सनी ने जहां एक पुरुष के साथ सेल्फी खिंचवाई, वहीं उन्होंने महिलाओं से दूरी बनाए रखी। जब उनमें से एक महिला ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की, तो सनी इस व्यवहार से नाराज हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने कमेंट करना शुरू कर  दिया। जहां कुछ ने अभिनेता को घमंडी बताया तो वहीं कुछ लोग उनके समर्थन में भी आ गए। एक यूजर ने लिखा, 'उनके रवैये को देखो वह उनके साथ कितना अभद्र व्यवहार कर रहे हैं।' 

4 of 5
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य यूजर ने कहा, 'उन्हें अहंकारी मत कहो.. महिला को देखो... वह उनकी बांह पकड़ रही थी... कोई भी होता तो इरिटेट हो जाता... वे सार्वजनिक संपत्ति नहीं हैं कोई भी.. खिच तान के... ये भी इंसान है' उन्हें भी गुस्सा आ रहा है...महिला को अच्छे तरीके से पूछना चाहिए था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सनी के अलावा 'गदर 2' में उअमीषा पटेल और उत्कर्षा शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार स्टारर 'ओएमजी 2' से भिड़ंत थी। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म रिकॉर्डतोड़ बिजनेस कर रही है।
Huma Qureshi: इरफान खान और ऋषि कपूर को याद करती नजर आईं हुमा कुरैशी, साझा किया 'डी-डे' में काम करने का अनुभव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें