#MeToo अभियान के तहत यौन शोषण आरोप में फंसे अभिनेता अलोक नाथ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। बीते दिनों लेखक-निर्देशक विनता नंदा ने आलोक नाथ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद अब 'द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE)' ने आलोक नाथ को लेकर निर्दश जारी कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
ALOK NATH
FWICE ने आलोक नाथ को झटका देते हुए छह महीने का (नॉन कॉपरेटिव डायरेक्टिव) असहयोग निर्देश जारी किया है। इस निर्देश के मुताबिक अब कोई भी कलाकार अगले 6 महीने तक आलोक नाथ के साथ काम नहीं करेगा।
विज्ञापन
3 of 6
alok nath vinta nanda
FWICE के अशोक पंडित बताया कि उन्होंने विनता की शिकायत के बाद ये फैसला लिया है। उन्होंने कहा, 'आलोक को यहां आईसीसी द्वारा तीन बार बुलाया गया, लेकिन उन्होंने जांच में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया था, इसके बाद हमने ये फैसला लिया।'
4 of 6
ashok pandit
अशोक पंडित ने कहा, 'आलोक ने आईसीसी को खुले तौर पर चुनौती दी और समक्ष उपस्थित होने के समन की भी अवहेलना की। उन्होंने आईएफटीडीए के अधिकार क्षेत्र के साथ सहयोग करने से इनकार कर दिया है।'
विज्ञापन
5 of 6
ALOK NATH
उन्होंने कहा, 'हमारा प्रयास है कि यौन उत्पीड़न की घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त न किया जाए और हर एक व्यक्ति को महत्व दिया जाए, काम के माहौल को बढ़ावा दिया जाए, जिसमें महिला-पुरुष एक-दूसरे के साथ काम करें और आपस में एक-दूसरे का सम्मान करें।'
आपको बता दे, पिछले कुछ महीनों से बॉलीवुड में #MeToo अभियान की लहर दौड़ गई है जहां महिलाए अपने साथ हुए यौन शोषण के खिलाफ खुलकर आवाज उठा रही हैं। इसमें सबसे पहले एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर आरोप लगाया था। इसके बाद से इस अभियान में साजिद खान, अनु मलिक समेत कई बड़े सितारों का नाम सामने आया है।