फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra Memes: 'देख रहा है न विनोद'... ब्रह्मास्त्र की शानदार ओपनिंग के बाद बायकॉट को लेकर आई मीम्स की बाढ़

Sat, 10 Sep 2022 10:51 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ब्रह्मास्त्र मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। जहां कुछ लोगों को फिल्म पसंद आई तो कुछ इसकी कहानी को बहुत कमजोर बता रहे हैं। रिलीज से पहले  से ही लगातार ब्रह्मास्त्र बायकॉट की ट्रेंड हो रहा था। अब जबकि इसका फर्स्ट डे का कलेक्शन सामने आ चुका है, जो बेहद अच्छा माना जा रहा है। इसके बाद से बायकॉट को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स बनाए जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं, लोगों को कुछ मजेदार रिएक्शन जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ब्रह्मास्त्र फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंचायत 2 वेब सीरीज का जबरदस्त मीम एक बार फिर से तेजी से वायरल हो रहा है। ब्रह्मास्त्र की शानदार ओपनिंग के बाद एक यूजर ने पंचायत 2 का विनोद वाला मीम शेयर किया और साथ ही बायकॉट गैंग के हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है।
विज्ञापन

3 of 6
ब्रह्मास्त्र फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक यूजर ने लालू प्रसाद यादव की तस्वीर के जरिए मीम शेयर किया है, जिसमें उनके हाथ में ब्लेड देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा- पहले दिन ब्रह्मास्त्र के 75 करोड़ कलेक्शन के बाद बायकॉट गैंग।

4 of 6
ब्रह्मास्त्र फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ब्रह्मास्त्र के बायकॉट को लेकर एक यूजर ने फिल्म 'थ्री इडियट' का एक सीन साझा किया है, जिसमें शरमन जोशी (राजू रस्तोगी) की मां रोती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा बायकॉट गैंग।
विज्ञापन

5 of 6
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन का ब्रह्मास्त्र का कलेक्शन सामने आने के बाद मेकर्स काफी खुश हैं और करण जौहर ने इसी को लेकर पोस्ट किया, जिस पर रिप्लाई करते हुए एक यूजर ने 'गजब बेइज्जती है' कैप्शन की एक इमेज शेयर की और लिखा- इस वक्त बायकॉट गैंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र का ओपनिंग कलेक्शन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कंगना रणौत के ऊपर भी मीम बनाते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इतना को कंगना का 10 फिल्म का मिलाकर भी नहीं होगा। बता दें कि कंगना रणौत ने ब्रह्मास्त्र को लेकर अयान मुखर्जी से लेकर करण जौहर और रणबीर-आलिया पर जमकर निशाना साधा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें