एक तरफ जहां दिल्ली में मानसून का इंतजार जारी है तो वहीं दूसरी ओर मुंबई में भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर बारिस को लेकर फनी मीम्स सामने आ रहे हैं। मीम्स के लिए टाईटेनिक, वेलकम, हेरा फेरी और पॉपुलर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के सीन्स का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
मुंबई की बारिश पर बना फनी मीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मीम में फिल्म वेलकम का सीन है। जिसमें कटरीना कैफ, नाना पाटेकर और अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं। मीम में बारिश में मुंबई वालों की हालत का जिक्र करते हुए नाना कह रहे हैं- सह लेंगे थोड़ा।
विज्ञापन
3 of 6
मुंबई की बारिश पर बना फनी मीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मीम में सुपरमैन नजर आ रहा है। वहीं साथ में खड़े लोग उसे छूना चाह रहे हैं। सुपरमैन की तुलना कैब- ऑटो ड्राइवर्स की करते हुए दिखाई गई है। क्योंकि बारिश में उनकी भी डिमांड बढ़ जाती है।
4 of 6
मुंबई की बारिश पर बना फनी मीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मीम में बारिश में कैब और ऑटो ड्राइवर्स की खुशी हेरा फेरी के पोस्टर से दिखाई गई है। जिसमें वो लोग कर रहे हैं- पैसा ही पैसा होगा।
विज्ञापन
5 of 6
मुंबई की बारिश पर बना फनी मीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मीम में फिल्म थ्री इडियट्स का जिक्र है। जहां इंटरव्यूर पूछ रहा है कि तुम्हारी ताकत क्या है। इस पर कैंडिडेट कहता है कि बारिश में भी वक्त पर ऑफिस पहुंचता है। जिसके बाद इंटरव्यूर पूछता है - सैलेरी कितनी लोगे भाई।
मुंबई की बारिश पर बना फनी मीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मीम में वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स का फोटो है। फोटो में नवाजुद्दीन सिद्दिकी नजर आ रहे हैं जो एक कैब- ऑटो ड्राइवर के मन की बात कह रहे हैं कि कभी कभी लगता है कि अपुन ही भगवान है।