फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndvsBan: जीत के बाद फैंस का बुमराह पर उमड़ा प्यार, मीम्स बनाकर बोले- 'बूमरो-बूमरो'

Wed, 03 Jul 2019 03:23 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
bumrah - फोटो : social media
क्रिकेट वर्ल्ड कप में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मैच में भारत ने बांग्लादेश के सामने 315 रन का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में टीम 286 रन ही बना सकी। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ रहा। खासकर तेेज गेंदबाज बुमराह के लोग कायल हो गए। बुमराह ने कुल 4 विकेट लिए। सोशल मीडिया पर बुमराह के जबरदस्त मीम्स बन रहे हैं जो बॉलीवुड फिल्मों से कनेक्टेड हैं। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही कुछ मजेदार मीम्स।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
memes on bumrah - फोटो : social media
एक यूजर ने फिल्म मिशन कश्मीर के गाने बुमरो, बुमरो का मीम शेयर किया। जिसमें प्रीति जिंटा गा रही हैं। यूजर ने कैप्शन में लिखा- 'भारतीय अभी इस तरह'।
विज्ञापन

3 of 9
memes on bumrah - फोटो : social media
एक यूजर ने लिखा- 'विराट कोहली कहते हैं हमें विकेट्स की जरूरत है। तब बुमराह का रिएक्शन ऐसा होता है।' इसके बाद यूजर ने पंकज त्रिपाठी का एक इमेज शेयर किया जिस पर लिखा है- 'हम करते हैं प्रबंध, आप चिंता मत करिए।' 

4 of 9
memes on bumrah - फोटो : social media
एक यूजर ने लिखा कि 'बैट्समैन कहता है इस मैच को जीतते के लिए बड़े स्कोर को करने की जरूरत है।' जिसके बाद बुमराह का रिएक्शन कुछ ऐसा होता है। यूजर ने एवेंजर्स सीरीज की फिल्म की एक तस्वीर शेयर की जिसमें थोर का कैरेक्टर मुंह बना रहा है।

विज्ञापन

5 of 9
memes on bumrah - फोटो : social media
एक यूजर ने कैप्शन में लिखा- 'बुमराह भारतीय मध्यक्रम से बोलते हैं।' नीचे पोस्टर पर नाना पाटेकर अनिल कपूर से कहते हैं- 'अरे कब तक तेरी गलतियों का टोकरा मैं अपने सिर पर घूमाता रहूंगा।'
विज्ञापन

6 of 9
memes on bumrah - फोटो : social media
एक यूजर ने रोनित रॉय की तस्वीर शेयर की। जिस पर लिखा हुआ है- 'जब डेप्थ ओवर चल रहा हो तो बुमराह का रिएक्शन होता है- अब मुझे हैंडल करने दो।'

 
विज्ञापन

7 of 9
memes on bumrah - फोटो : social media
एक यूजर ने मुन्नाभाई एमबीबीएस की एक तस्वीर शेयर की जिसमें बुमराह को संबोधित करते हुए लिखा- 'तुम बहुत अच्छा काम करता है।'

 

8 of 9
memes on bumrah - फोटो : social media
वहीं एक अन्य ने नागिन फिल्म की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'फाइनली अब मैं नागिन डांस करने वाला हूं।' 
विज्ञापन

9 of 9
memes on bumrah - फोटो : social media
वहीं एक अन्य ने सेक्रेड गेम्स का मशहूर डायलॉग शेयर किया- 'कभी कभी लगता है कि अपुन ही भगवान है।' यूजर ने लिखा- 'बुमराह का रिएक्शन कुछ ऐसा ही है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें