फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप से पाकिस्तान के बाहर होते ही वायरल हुए मीम्स, यूजर बोला- शुरू होते ही खत्म हो गया

Fri, 05 Jul 2019 07:52 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पाकिस्तान Vs बांग्लादेश वर्ल्ड कप मैच पर वायरल हुए मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया
2019 वर्ल्ड कप का जुनून फैस के सिर चढ़कर बोल रहा है। बांग्लादेश के साथ हुए मैच के दौरान ही पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के डायलॉग्स के मीम्स वायरल होने लगे हैं, जिनमें पाकिस्तान का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।
बता दें कि टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को शुरुआत में ही झटका लग गया और ओपनर फखर जमान सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसको लेकर एक यूजर ने पोस्ट किया- ये तो शुरू होते ही खत्म हो गया। पोस्ट पर अरशद वारसी का फोटो है जो फिल्म मुन्नाभाई का सीन है।
विज्ञापन

2 of 4
पाकिस्तान Vs बांग्लादेश वर्ल्ड कप मैच पर वायरल हुए मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान टीम की हालत देखते हुए निखिल कश्यप नाम के एक ट्विटर यूजर ने फिल्म हेरा-फेरी का एक सीन शेयर किया है। सीन में सरफराज प्लान बना रहे हैं कि पहले बैंटिंग करके 400 रन बनाएंगे और फिर बांग्लादेश को ड्रेसिंग रूम में लॉक कर देंगे। गौरतलब है कि यह फिल्म हेरा फेरी का एक पोस्टर है जिसमें अक्षय कुमार के चेहरे को एडिट किया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
पाकिस्तान Vs बांग्लादेश वर्ल्ड कप मैच पर वायरल हुए मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया
एक और यूजर ने बोतल की ढक्कन को खोलने वाले ओपनर की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि फखर जमान से बेहतर ओपनर तो ये है।
विज्ञापन

4 of 4
पाकिस्तान Vs बांग्लादेश वर्ल्ड कप मैच पर वायरल हुए मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं एक यूजर ने फिल्म लगान का एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'कप्तान सरफराज को आज के मैच के लिए ये वाला प्लेयर लाना चाहिए।' बता दें कि फोटो में फिल्म लगान का किरदार भूरा बैटिंग करता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें