फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा को देख खुद को रोक नहीं पाई जाह्नवी और खुशी, लिपटकर रोईं तो अर्जुन कपूर ने बहनों को संभाला

Wed, 28 Feb 2018 03:16 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रेखा
श्रीदेवी के अंतिम दर्शन की प्रक्रिया चल रही है। ऐश्वर्या राय से लेकर रेखा और विद्या बालन तक सभी श्रीदेवी के फ्यूनरल में पहुंचे। यह कार्यक्रम सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया है। तीनों खान और अमिताभ बच्चन का अभी भी इंतजार है।
विज्ञापन

2 of 6
श्रीदेवी
खबरों की मानें तो अंदर की सारी जिम्मेदारी रानी मुखर्जी ने संभाल रखी है। श्रीदेवी, रानी के लिए बड़ी बहन की तरह थीं। रानी ने कहा  कि वो इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। उन्हें अभी भी भरोसा नहीं हो रहा कि श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं रहीं।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
श्रीदेवी
श्रीदेवी के अंतिम दर्शन कर जब विद्या बालन जब बाहर निकलीं तो उनकी आंखों में आंसू थे। वहीं जाह्नवी और खुशी को देख रेखा खुद को रोक नहीं पाईं और उनसे लिपटकर खूब रोईं। अर्जुन कपूर अपनी बहनों के साथ खड़े हुए हैं। 
 

 

4 of 6
श्रीदेवी
हर मौके पर वो उन्हें संभाल रहें हैं। साथ ही अनिल कपूर बोनी कपूर के साथ हैं। श्रीदेवी की मांग में सिंदूर भरा है। बिंदी और लाल लिपस्टिक से उन्हें सजाया गया है। लाल बनारसी साड़ी पहने हुए श्रीदेवी को देख ऐसा लग रहा है कि जैसे अभी बोल पड़ेंगी। 
 

 
विज्ञापन

5 of 6
sridevi
लाल गुलाब और मोगरे के फूल श्रीदेवी के शव के पास रखे हैं। 'चांदनी' के अंतिम दर्शन के लिए हजारों फैंस भी बाहर इंतजार कर रहे हैं। संगीतकार अनु कपूर ने कहा, 'मैं दुआ करता हूं कि उनकी दोनों बेटियों को भगवान इस सदमे को सहने की हिम्मत दें।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीदेवी
जिस ट्रक में श्रीदेवी की अंतिम यात्रा होगी उसे मोगरे के फूल से सजाया गया है। ट्रक में श्रीदेवी की बड़ी सी तस्वीर भी लगाई गई है। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को पवनहंस श्मशान तक इसी ट्रक में ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें