फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में आने से पहले कास्टिंग असिस्टेंट थे वरुण शर्मा, 'फुकरे' ने ऐसे बदल दी जिंदगी

Wed, 03 Jun 2020 08:33 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरुण शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन में सितारे घरों में हैं हालांकि सोशल मीडिया के जरिए वो अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। ऐसे में अमर उजाला लगातार सितारों से आपको रूबरू करवा रहा है जिससे घर बैठे आप भी उनकी निजी जिंदगी के किस्से जान सकें। इसी लिस्ट में हम आपको मिलवाते हैं 'फुकरे' फेम अभिनेता वरुण शर्मा से। 
विज्ञापन

2 of 5
वरुण शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण शर्मा ने अमर उजाला से अपने अभिनय यात्रा के बारे में विस्तार से चर्चा की। वरुण ने बताया कि स्कूल के दिनों से उन्हें अभिनय के क्षेत्र में दिलचस्पी थी। जब वो मुंबई पहुंचे तो शुरुआत में कास्टिंग असिस्टेंट का काम करते थे। उन्होंने 'तलाश', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों में कलाकारों की कास्टिंग की।
विज्ञापन

3 of 5
वरुण शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण बताते हैं कि 'मैंने हिंदी के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। 'फुकरे' के बाद मैंने एक-दो पंजाबी फिल्में कीं। हालांकि अब फुल टाइम हिंदी फिल्मों से जुड़ गया हूं। मौका मिलेगा तो मैं जरूर पंजाबी फिल्में फिर से करना चाहूंगा।'

4 of 5
वरुण शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण आगे कहते हैं कि 'फिल्मों के पोस्टर मुझे प्रभावित करते थे। मुझे लगता था कि अगर किसी फिल्म के पोस्टर पर मैं हूं और वो जगह-जगह लग रहे हैं तो मेरे लिए बहुत अहम है। मेरा हमेशा से सपना था कि फिल्म के पोस्टर पर आ सकूं। फिल्मों में आकर मैं कॉमेडी करने लग गया लेकिन उससे पहले जब मैं थियेटर करता था तब मैंने कभी भी कॉमेडी नहीं की थी। 'फुकरे' के बाद मुझे खुद भी लगा कि मैं लोगों को हंसा सकता हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण कहते हैं कि 'लोगों को हंसाने से मेरी शुरुआत हुई। मुझे खुशी होती है कि मैं अपने काम से लोगों को हंसा पा रहा हूं। अगर कोई भी मेरे अभिनय से थोड़ी भी खुशी पा रहा है तो मेरे लिए उससे बड़ी बात कुछ नहीं है। इस तरह मेरी यात्रा चलती चली गई।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें