फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फुकरे' फेम अभिनेता ल्यूकस का निधन और ऋचा चड्ढा ने मांगी माफी, पांच खबरें

Sun, 17 Jan 2021 02:07 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ल्यूकस और ऋचा चड्ढा - फोटो : फाइल
साल 2013 में आई फिल्म 'फुकरे' में बॉबी का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी अभिनेता फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। ल्यूकस के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। ल्यूकस के साथ काम चुके फरहान अख्तर, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट सहित अन्य सितारों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

'फुकरे' फेम अभिनेता ल्यूकस का निधन, फरहान अख्तर ने दी श्रद्धांजलि

 
विज्ञापन

2 of 5
पिस्ता धाकड़ के साथ सलमान खान - फोटो : Twitter
रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन के सेट से एक बुरी खबर आई है। अभिनेता सलमान खान की मेजबानी में चलने वाले इस मशहूर रियलिटी शो के सेट के बाहर  एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई जिसमें सेट पर काम करने वाली एक कर्मचारी की मौत हो गई है। दुर्घटना की शिकार हुई कर्मचारी का नाम पिस्ता धाकड़ है जो प्रोडक्शन कंपनी एंडेमोल शाइन इंडिया के साथ टैलेंट मैनेजर के रूप में काम करती थी।

सलमान के शो की शूटिंग के बाहर हुआ हिट एंड रन का मामला, एंडेमोल की टैलेंट मैनेजर की मौत


 
विज्ञापन

3 of 5
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : instagram/varundvn
पिछले कई दिनों से बातचीत चल रही है कि अभिनेता वरुण धवन अपने बचपन की दोस्त फैशन डिजाइनर नताशा दलाल के साथ 24 जनवरी को शादी करने वाले हैं। हालांकि, तब से इस खबर की किसी आधिकारिक व्यक्ति ने पुष्टि नहीं की थी। लेकिन, अब खुद वरुण के चाचा अनिल धवन ने कह दिया है कि वरुण की शादी पक्की हो गई है और वह इसी महीने तय तारीख को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी पर आखिरकार आ गया ऑफिशियल कन्फर्मेशन, ये रहेगी पूरी व्यवस्था

 

4 of 5
टीएमसी सांसद नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
तृणमूल कांग्रेस सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां का विवादों में रहना कोई नई बात नहीं है। कभी वह कट्टरपंथियों के निशाने पर आ जाती हैं और कभी वह अपने बयानों के चलते सुर्खियां बटोरती हैं। पश्चिम बंगाल में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसलिए राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर हो रही हैं। इस बीच नुसरत जहां ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिस पर खूब हल्ला हो रहा है। 

नुसरत जहां ने दिया भड़काऊ भाषण, बोलीं- अगर भाजपा सत्ता में आई तो मुसलमानों की उल्टी गिनती शुरू


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की आने वाली फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई है। बीते दिनों इस फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया था जिसमें ऋचा हाथ में झाड़ू पकड़े नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर इस पोस्टर को लेकर कई लोगों ने नाराजगी जताई है। अब ऋचा ने इस पर सफाई पेश करते हुए माफी मांगी है।

'मैडम चीफ मिनिस्टर' के झाड़ू वाले पोस्टर पर भड़के लोग, ऋचा चड्ढा को मांगनी पड़ी माफी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें