फुकरे 3 ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान जब हिंदी भाषा को लेकर बात छिड़ी तो अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'मैं फिल्मों की स्क्रिप्ट देवनागरी में ही पढ़ना पसंद करता हूं। क्योंकि देवनागरी में एक बार पढ़कर याद कर लेता हूं। रोमन में पढ़कर याद करना मुश्किल होता है। हिंदी, हिंदी सिनेमा का हिस्सा है। हम हिंदी ही खाते हैं, हिंदी पीते हैं, हिंदी ही बिछाते हैं और हिंदी ही जीते हैं। बाकी अन्य भाषाओं से भी उतना ही प्यार है, सम्मान है। लेकिन हिंदी भाषा हमारी पहचान है।'