फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bold Scenes in Tv Show: टीवी शो में भी जमकर लग रहा बोल्ड सीन का तड़का, जानें किस सीरियल से हुई थी इसकी शुरुआत

Sun, 19 Jun 2022 01:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
'फना'-'बड़े अच्छे लगते हैं' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में अक्सर बोल्डनेस का तड़का लगाया जाता है। कई बार फिल्म की कहानी के मुताबिक ऐसा किया जाता है तो कई बार सिर्फ दर्शकों को आकर्षित करने के प्रयोग के रूप में। बड़े पर्दे का यह चलन अब छोटे पर्दे पर भी आ गया है। टीवी शो की जब शुरुआत हुई थी तो अधिकांश लीड एक्ट्रेस को आदर्श बहू, पत्नी और बेटी के किरदार में ही दिखाया गया। एकता कपूर के शोज ने यह ट्रेंड शुरू किया था और लोग परिवार के साथ बैठकर सीरियल्स देख सकते थे। मगर, बदलते वक्त के साथ टीवी शो का भी मिजाज बदला। अब तो आलम यह है कि फैमिली टीवी शो में भी मुख्य किरदारों के बीच बोल्ड और इंटीमेट दृश्य बेधड़क फिल्माए जाते हैं। अगर देखा जाए तो छोटे पर्दे पर इस ट्रेंड को राम कपूर और साक्षी तंवर ने 'बड़े अच्छे लगते हैं' से शुरू किया था। अब कई शो में ऐसे सीन आम बात हो गई है। कौन-से शो हैं इस लिस्ट में आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
'फना: इश्क में मरजावां' - फोटो : सोशल मीडिया
'फना: इश्क में मरजावां'
इस पॉपुलर टीवी शो में लीड एक्टर जैन इमाम और रीम शेख के बीच लव रोमांटिक सीन्स ने खूब चर्चा बटोरी है। इन दोनों का रोमांस सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो में पाखी और अगस्तया के बीच फिल्माए जा रहे बोल्ड दृश्य ने दर्शकों की धड़कन बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सुरभि चंदना और शरद मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
'नागिन 6'
टीवी के चर्चित शो 'नागिन 6' में सुरभि चंदना और शरद मल्होत्रा की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। शो में दोनों के बीच रोमांस दिखाया गया था। वीर और बानी की रोमांटिक डेट लव मेकिंग दृश्यों में तब्दील हुई थी। उनका बारिश में डांस और बेडरूम में इंटीमेट रोमांस। शो का यह एपिसोड काफी वायरल हुआ था।

4 of 6
'बड़े अच्छे लगते हैं' - फोटो : सोशल मीडिया
'बड़े अच्छे लगते हैं'
टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी काफी पसंद की गई। इस शो में दोनों ने जमकर रोमांटिक सीन दिए। इस शो में साक्षी और राम के बीच बेहद ही इंटेंस लिपलॉक दिखाया गया था, जिसकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
'कैसी ये यारियां' - फोटो : सोशल मीडिया
'कैसी ये यारियां'
इस शो में पार्थ समथान और नीति टेलर की जोड़ी फैंस के बीच काफी पसंद की गई। युवाओं के बीच यह शो खासतौर से पसंद किया गया। इस शो में पार्थ और नीति की केमिस्ट्री देखने लायक थी। उनके बोल्ड लिपलॉक और बोल्ड दृश्यों को मिस नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
'ये है मोहब्बतें'
इस टीवी शो में दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल के बीच काफी रोमांटिक दृश्य दिखाए गए। दोनों के इस बेडरूम रोमांस को टीवी के सबसे बोल्ड सीन्स में गिना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें