फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamshera Twitter Review: डकैत बन रणबीर ने जीता फैंस का दिल, सिनेमैटोग्राफी और वीएफएक्स की भी खूब हो रही तारीफ

Sat, 25 Jun 2022 09:45 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी शादी के बाद से ही अब वर्क मोड में हैं। अभिनेता बीते दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर सुर्खियों में थे।
विज्ञापन
1 of 4
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी शादी के बाद से ही अब वर्क मोड में हैं। अभिनेता बीते दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर सुर्खियों में थे। बीते दिनों जारी हुए इस फिल्म के ट्रेलर का जादू अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि हाल ही में सामने आए उनकी एक और फिल्म के ट्रेलर ने हर किसी को दीवाना बना दिया। शुक्रवार को रिलीज हुए फिल्म शमशेरा के ट्रेलर के देखने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग लगातार इस फिल्म और इसके कलाकारों की तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म और इसके कलाकारों पर दर्शक सोशल मीडिया पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आइए जानते हैं शमशेरा के ट्रेलर का ट्विटर रिव्यू- 

 
विज्ञापन

2 of 4
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक यूजर ने फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए एक सीन के वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, ये सीन जबरदस्त है। वहीं, एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, शमशेरा और शुद्ध सिंह का होगा आमना-सामना। 

विज्ञापन

3 of 4
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक अन्य ने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए लिखा, लोगों का कहना था कि वह बड़ी भूमिकाएँ नहीं कर सकते, लेकिन अब वह इस शैली के मालिक हैं। एक और यूजर ने लिखा, प्रतिभाशाली, शानदार, अविश्वसनीय, अद्भुत, शोस्टॉपिंग, पूरी तरह अद्वितीय, पूरी तरह से पहले कभी नहीं किया गया।





 
विज्ञापन

4 of 4
'शमशेरा' फिल्म का एक सीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, एक यूजर ने ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि ट्रेलर, सभी प्रशंसाओं का पात्र है। यह अपनी लुभावनी छायांकन, सुंदर पृष्ठभूमि और अविश्वसनीय वीएफएक्स के कारण सबसे चर्चित फिल्म होने के योग्य है। एक और नेटिजन ने लिखा, सिनेमैटोग्राफी इतनी शानदार लग रही है। शमशेरा का इंतजार है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें