फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक फिल्में हिट कराने के लिए छोटे पर्दे का रुख कर चुके हैं ये सुपरस्टार्स, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 27 Apr 2022 04:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सुपरस्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं। इन फिल्मों में कुछ ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती हैं। केवल बड़े सितारों को कास्ट करने मात्र से ही फिल्में हिट नहीं होतीं, बल्कि मूवीज को हिट कराने के लिए मार्केटिंग की पूरी टीम लगी होती है जो समय-समय पर नए आइडियाज के साथ फिल्मों को प्रमोट करती हैं। इसी कड़ी में कई बार सिनेमा जगत के बड़े सितारों को छोटे पर्दे पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए देखा गया है। आज हम आपको उन सुपरस्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी फिल्म को हिट कराने के लिए टीवी सीरियल्स का सहारा लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान-सोनम कपूर
इस लिस्ट में पहला नंबर सलमान खान का है। उन्हें फिल्म प्रेम रतन धन पायो के प्रमोशन के लिए सोनम कपूर के साथ कुमकुम भाग्य सीरियल में देखा गया था। इस एपिसोड के दौरान सलमान खान काफी असहज दिख रहे थे। साथ ही दोनों एक्टर्स ने फिल्म के प्रमोशन के लिए इतनी बार 'प्रेम' शब्द का इस्तेमाल किया था जो सीरियल देखने वालों को काफी अटपटा लगा।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान-काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान-काजोल
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी छोटे पर्दे पर अपनी फिल्म को प्रमोट करते नजर आ चुके हैं। फिल्म दिलवाले के लिए शाहरुख खान और काजोल सीरियल साथ निभाना साथिया के सेट पर पहुंचे थे। इस एपिसोड में दोनों सितारे रिश्तों की समस्याओं को हल करने में मदद करने के लिए गेस्ट अपीरियंस में नजर आए थे।

4 of 5
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण
फिल्म बाजीराव मस्तानी की रिलीज से पहले यह जोड़ी अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए कलर्स टीवी शो स्वरागिनी के सेट पर पहुंच गई थी।  बता दें कि दीपिका को प्रपोज करते हुए रणवीर की वायरल तस्वीर दरअसल इसी शो के सेट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपनी फिल्म प्रचार करने के लिए छोटे पर्दे का रुख कर चुके हैं। साल 2014 में अमिताभ ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में अपना कैमियो किया। अमिताभ भूतनाथ रिटर्न्स के लिए इस शो के सेट पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें