मनोरंजन जगत में तमाम ऐसे सितारे हैं, जिन्हें उनके फैंस भगवान की तरह पूजते हैं। हालांकि, इन स्टार्स को इस मुकाम तक पहुंचने में काफी मेहनत करनी पड़ी है। आए दिन हजारों लोगों की भीड़ से निकलकर अपने टैलेंट का लोहा मनवा पाना इतना आसान नहीं है, लेकिन इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने इसे सच साबित करके दिखाया है। साथ ही अपने टैलेंट के दम पर नाम और शोहरत दोनों कमाया है। वहीं, बी-टाउन में कुछ ऐसे नामचीन सेलेब्स भी हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी प्यार करते हैं। वैसे तो इन स्टार्स ने कई सितारों के साथ पर्दे पर रोमांस से लेकर भाई-बहन तक रिश्ता निभाया है, लेकिन इन्होंने आज तक एक ही परिवार में रहने वाले अपने ही सगे-संबंधियों के साथ स्क्रीन साझा नहीं की है। इन सेलिब्रिटीज की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर तक शामिल हैं।