आलिया भट्ट
- फोटो : Instagram
सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर्स की सोशल मीडिया पोस्ट का रेट उनके फॉलोअर्स से तय होता है। ये भी देखा जाता है कि किसी पोस्ट पर लोगों का कितना इंटरैक्शन (लाइक्स, रीट्वीट, शेयर या कमेंट्स) हुआ। अनुराग कश्यप जैसे निर्देशक हालांकि नए सितारों या निर्देशकों के लिए मुफ्त में भी ट्वीट कर देते हैं, लेकिन कभी सोशल मीडिया पर काफी प्रभावी रहे अनुराग का असर अब कम हो चला है। तमाम दूसरे निर्देशक भी जो दिन रात सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं, वह दरअसल अपना इंटरैक्शन रेट बढ़ाने में लगे रहते हैं ताकि सोशल मीडिया मैनेज करने वाली कंपनियां उनके ट्वीट्स या इंस्टाग्राम पोस्ट के रेट बढ़ाती रहें।