फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती से पहले ये फिल्मी सितारे राजनीति में आजमा चुके हैं अपनी किस्मत, जानें किसका कैसा रहा सफर

Sun, 07 Mar 2021 12:18 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के चुनावी रैली में मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती शामिल होंगे। यह भी कहा जा रहा है कि वह पीएम मोदी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि मिथुन ऐसे पहले अभिनेता नहीं है जो राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, इससे पहले भी बॉक्स आफिस पर धमाल मचाने वाले कलाकारों ने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की है। जिनमें कुछ सफल हो गए पर, कुछ फिसड्डी रह गए। इस लिस्ट में अमिताभ, हेमा मालिनी, रेखा, विनोद खन्ना, गोविंदा, सुनील दत्त, संजय दत्त, शेखर सुमन और जयललिता सरीखे बड़े सितारे राजनीति में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। कई कलाकार राज्यसभा के जरिए राजनीति में आए तो कुछ ने लोकसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी को प्रतिनिधित्व दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 1980 के दशक में राजनीति में हाथ आजमाया था। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद अपने दोस्त राजीव गांधी के कहने पर राजनीति में आए अमिताभ बच्चन 1984 के लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतरे थे। इस सीट पर यूपी के पूर्व सीएम एच एन बहुगुणा को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। लेकिन बोफोर्स कांड में नाम आने के बाद अमिताभ ने राजनीति से तौबा कर लिया।
विज्ञापन

3 of 8
विनोद खन्ना - फोटो : ट्विटर
विनोद खन्ना
विनोद खन्ना ने अभिनय और फिल्मों से सन्यास लेने के बाद राजनीति में कदम रखा और दूसरे अभिनेताओं की तुलना में उनका यह सफर कहीं ज्यादा सफल रहा।विनोद खन्ना साल 1997 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे और 1998 में गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से पहली बार सांसद चुने गए। 2014 के लोक सभा चुनाव में जीत दर्ज कर विनोद खन्ना चौथी बार संसद पहुंचे। इससे पहले 1999 और 2004 में हुए लोक सभा चुनाव में भी वह जीते थे। वहीं 2009 के लोक सभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। 2002 में वे संस्कृति और पर्यटन के केन्द्रीय मंत्री भी रहे। सिर्फ 6 माह पश्चात ही उनको अति महत्वपूर्ण विदेश मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिया गया। 

4 of 8
राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
राज बब्बर
अपनी फिल्मों में अक्सर नेताओं और सरकारी अफसरों का रोल अदा करने वाले राज बब्बर ने अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की। राज बब्बर 14वें लोकसभा चुनाव में यूपी के फिरोजाबाद से सपा के टिकट पर सांसद चुने गए लेकिन 2006 में सपा से निलंबित होने के बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। राज बब्बर इस वक्त आगरा से कांग्रेस के टिकट पर सांसद हैं।
विज्ञापन

5 of 8
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हेमा मालिनी 
गुजरे जमाने की अदाकारा और बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी भी अपने पति धर्मेंद्र की तरह बीजेपी से जुड़ी हैं। 2004 में हेमामालिनी को पहली बार बीजेपी के सहयोग से राज्यसभा सदस्य बनाया गया। मार्च 2010 में हेमा को बीजेपी का महासचिव भी बनाया गया। हाल में दिल्ली समेत चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी हेमामालिनी ने बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।
विज्ञापन

6 of 8
एमजीआर - फोटो : सोशल मीडिया
एमजीआर 
एमजीआर के तौर पर मशहूर अभिनेता एम जी रामचंद्रन ने कई फिल्मों में अभिनय और निर्देशन का काम किया। ये लगातार तीन बार तमिलनाडु के सीएम रहे।कहा जाता है कि एमजीआर ने ही जयललिता को राजनीति में लॉन्च किया था। हालांकि, जयललिता इससे इनकार करती रही हैं।
विज्ञापन

7 of 8
जयललिता - फोटो : सोशल मीडिया
जयललिता 
एआईडीएमके प्रमुख और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता राजनीति में आने से पहले अभिनेत्री थीं। इन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में काम किया था।
विज्ञापन

8 of 8
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
स्मृति ईरानी
टीवी परिवार की बहू रह चुकीं स्मृति ईरानी आज बीजेपी में उपाध्यक्ष के पद पर हैं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की 'तुलसी वीरानी' यानी स्मृति ईरानी अब टीवी सीरियल में नहीं बल्कि टीवी चैनलों पर गंभीर मसलों पर बहस करते और पार्टी की राय रखती दिखाई देती हैं। स्मृति का राजनीतिक करियर साल 2003 में तब शुरू हुआ था, जब उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने चांदनी चौक से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार कपिल सिब्बल से हार का सामना करना पड़ा। 2014 के आम चुनाव में स्मृति ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी संसदीय सीट से चुनाव लड़ा और उन्हें कड़ी चुनौती दी। वे चुनाव हार गईं, लेकिन अभिनेत्री से राजनेता बनीं स्मृति ने राज्यसभा की सदस्य होने के नाते मोदी सरकार में महत्वपूर्ण मानव संसाधन मंत्रालय पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें