मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में उनकी 'बुआ' का किरदार निभाने वालीं उपासना सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं। कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकीं उपासना सिंह ने पंजाब के जीरकपुर थाने में टैक्सी ड्राइवर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत ड्राइवर को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं जब किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी इस तरह छेड़छाड़ का शिकार हुई हो। अगली स्लाइड में जानिए ऐसे ही कुछ एक्ट्रेसेज के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
जायरा वसीम
दिल्ली से मुंबई का सफर करने के दौरान फ्लाइट में 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम को छेड़छाड़ जैसी हरकत का सामना करना पड़ा था। इस दौरान जायरा ने आरोपी शख्स की हरकत को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया में बेनकाब कर दिया था। जायरा ने इस घटना के बाद लाइव वीडियो में रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई थी। बाद में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर जेल की सैर पर भेजा दिया था।
विज्ञापन
3 of 11
कटरीना कैफ
2015 में पश्चिम बंगाल में कटरीना के साथ भी सरेआम छेड़छाड़ हुई थी। दुर्गा पूजा समारोह से बाहर आने के दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए कई लोगों ने कटरीना को गलत ढंग से छूने का प्रयास किया। हालात बेकाबू होते देख ऑर्गनाइजिंग कमेटी के सदस्यों ने बॉडीगार्ड्स और बाउंसर्स की मदद से कटरीना को बाहर निकाला।
4 of 11
सोनाक्षी सिन्हा
2010 में बॉलीवुड की 'दबंग' एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी सार्वजनिक जगह पर बदसलूकी हुई। दक्षिणी मुंबई के गांधी ग्राउंड में एक कार्यक्रम के दौरान सोनाक्षी को न सिर्फ लोगों की अभद्र टिप्पणियां सहनी पड़ी बल्कि लोगों ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश भी की। इस वाकये के बाद सोनाक्षी रोने लगी थीं।
विज्ञापन
5 of 11
सोनम कपूर
धनुष की डेब्यू बॉलीवुड फिल्म 'रांझणा' के प्रमोशन के लिए जब उनकी को-एक्ट्रेस सोनम कपूर थिएटर पहुंचीं तो भीड़ उनपर टूट पड़ी। कुछ ने इधर-उधर छूने तक की कोशिश की। हालांकि, बाद में धनुष की मदद से वो जैसे-तैसे भीड़ से निकलने में कामयाब रही।
विज्ञापन
6 of 11
अप्रैल 2014 में एक्ट्रेस नगमा के साथ कांग्रेस नेता ने बदसलूकी की सारी हदें पार कर दी थी। हापुड़ में रोड शो के दौरान नेता गजराज सिंह ने नगमा की ओर हाथ बढ़ाया और उनके सिर को पकड़कर अपनी ओर खींचने की कोशिश की। उन्होंने नाराजगी के साथ गजराज का हाथ झटक दिया था। इसी तरह चुनाव प्रचार के दौरान भी एक युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। तब नाराज नगमा ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था।
विज्ञापन
7 of 11
गौहर खान
टीवी एक्ट्रेस और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट गौहर खान भी 2014 में छेड़खानी का शिकार हुईं थीं। टीवी रियलटी शो 'इंडियाज रॉकस्टार' के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग के दौरान मोहम्मद अकील नामक शख्स ने ऑडियंस के बीच से उठकर स्टेज पर चढ़ते ही गौहर को थप्पड़ जड़ दिया। शख्स का कहना था कि इस्लाम के खिलाफ गौहर छोटे कपड़े पहनकर अपने जिस्म की नुमाइश करतीं हैं।
8 of 11
करीना कपूर खान
एक इवेंट के दौरान बॉलीवुड की 'बेबो' करीना को छेड़छाड़ जैसी घटना से दो-चार होना पड़ा था। मामला 2013 का है, जहां एक इवेंट से बाहर आने के दौरान मौजूद भीड़ में कुछ असमाजिक तत्वों ने करीना को जबरदस्ती यहां-वहां छूने की कोशिश की। बाद में घबराईं करीना को बाउंसर्स ने सुरक्षित बाहर निकाला।
9 of 11
अमीषा पटेल
गोरखपुर में ज्वैलरी स्टोर की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान अमीषा पटेल को भी मनचले की गंदी हरकतों का सामना करना पड़ा था। हालांकि अपने साथ गलत होता देख गुस्से से तमतमाईं अमीषा ने भीड़ में से उस शख्स को निकालकर उसकी पिटाई कर दी थी।
10 of 11
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन को भी ज्वैलरी शॉप की ओपनिंग के दौरान मनचलों की शर्मनाक हरकत झेलनी पड़ी थी। पुणे में हुए इस हादसे में भीड़ सुष्मिता को देखते ही इतने उत्साहित हुई कि उनकी कार के अंदर घुसने की कोशिश करने लगी थी।
बिपाशा बसु
'राज 3' के प्रमोशन के दौरान अहमदाबाद में बिपाशा बसु का स्कर्ट खींचने की कोशिश की गई थी। इसके पहले कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान भी 'बंगाली बाला' के साथ जमकर छेड़छाड़ हुई थी।