फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Father Son Duo: सुपरहिट है साउथ के इन बाप-बेटों की जोड़ी, एक साथ कई फिल्मों में कर चुके काम

Sun, 19 Mar 2023 07:44 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ एक्टर्स - फोटो : अमर उजाला
बीते कुछ सालों में दर्शकों के बीच साउथ फिल्मों का जबरदस्त क्रेज बढ़ा है। साउथ की फिल्में पैन इंडिया ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। 'बाहुबली', 'पुष्पा', 'आरआरआर' और 'केजीएफ' जैसी फिल्मों ने फैंस को साउथ का दीवाना बना दिया है। हाल ही में आरआरआर के सॉन्ग नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रचते हुए हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। आरआरआर की पूरी टीम एक परिवार की तरह ऑस्कर अवॉर्ड लेने गई थी। हर तरफ दक्षिण भारतीय फिल्म और इस इंडस्ट्री के कलाकारों की तारीफ हो रही है। साउथ इंडस्ट्री में कई ऐसे काफी कलाकार हैं जिनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। यहां बाप-बेटे की कई ऐसी जोड़ियां भी हैं जो जब भी बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आईं तो धमाल ही मचा दिया। आज हम आपको ऐसी ही बाप-बेटे की जोड़ियों से मिलाने वाले हैं, जो साउथ इंडस्ट्री पर राज करते है। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं....
विज्ञापन

2 of 6
चिरंजीवी और रामचरण तेजा - फोटो : सोशल मीडिया
चिरंजीवी और रामचरण तेजा

सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण तेजा की जोड़ी दुनिया भर में मशहूर है। रामचरण की हालिया फिल्म RRR ब्लॉकबस्टर रही थी। राम चरण तेजा बॉलीवुड मूवी जंजीर में भी काम कर चुके हैं। चिरंजीवी और रामचरण तेजा दोनों ही साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नागार्जुना-नागा चैतन्य और अखिल - फोटो : सोशल मीडिया
नागार्जुन-नागा चैतन्य और अखिल

नागार्जुन तेलुगू सिनेमा में बड़ा नाम हैं। नागार्जुन ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी वेंकटेश दग्गुबती की बहन लक्ष्मी दग्गुबती से हुई थी। लक्ष्मी से उन्हें एक बेटा है, जिसका नाम नागा चैतन्य है। इसके अलावा नागार्जुन ने दूसरी शादी एक्ट्रेस अमाला अक्किनेनी से की, जिनसे उन्हें एक बेटा अखिल है। नागार्जुन के दोनों बेटे पापा की तरह ही फिल्मों में एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें: जब जीनत अमान को खूबसूरती की वजह से मिली थी शादी करने की नसीहत, ऐसा था अभिनेत्री का रिएक्शन
 

4 of 6
नंदमुरी हरिकृष्णा और जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
नंदमुरी हरिकृष्णा और जूनियर एनटीआर

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जूनियर एनटीआर को भला कौन नहीं जानता। हाल ही में उनकी फिल्म RRR ने धूम मचा दी थी । जूनियर एनटीआर मशहूर एक्टर नंदमुरी हरिकृष्णा के बेटे हैं। नंदमूरी हरिकृष्णा भी 60 के दशक के मशहूर एक्टर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस के बीच 36 का आंकड़ा, एक-दूसरे की शक्ल तक देखना नहीं करतीं पसंद
 
विज्ञापन

5 of 6
ममूटी और दुलकीर सलमान - फोटो : सोशल मीडिया
ममूटी और दुलकर सलमान

मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी को उनके कार कलेक्शन के लिए जाना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके गैराज में 369 कारें हैं। ममूटी के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम सुरुमी है, जबकि बेटा दुलकर सलमान साउथ का सुपरस्टार है। ममूटी और दुलकर सलमान कई मलयाली फिल्मों में काम कर चुके हैं। दुलकर सलमान बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने द जोया फैक्टर, कारवां जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें: 'मिसेज चटर्जी' और 'ज्विगाटो' पर भारी पड़ रही श्रद्धा-रणबीर की फिल्म, 100 करोड़ का आंकड़ा पार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहनलाल और प्रणव मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
मोहनलाल और प्रणव मोहनलाल

मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल के बेटे प्रणव मोहनलाल ने बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्मों में करियर शुरू किया था। मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल को भला कौन नहीं जानता। उनकी फिल्म जनता गैराज सुपरहिट साबित हुई थी। 62 साल के मोहनलाल के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम प्रणव मोहनलाल, जबकि बेटी का विस्मया है। प्रणव मोहनलाल ने बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्मों में करियर शुरू किया था। 2002 में आई फिल्म ओनामन में वो चाइल्ड रोल में नजर आए थे। हाल ही में प्रणव की फिल्म आधी रिलीज हुई है। इसके बाद 2018 में वह फिल्म आधी में दिखे। प्रणव मोहनलाल मरक्कर और हृदयम् में भी नजर आ चुके हैं।   

यह भी पढ़ें: महादेव की शरण में पहुंचीं रवीना और स्टैन के लाइव शो में हंगामा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें