फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Milind Soman: लाल सिंह चड्ढा के समर्थन से बोल्ड फोटोशूट तक, वे तीन मामले, जिनमें घिरे थे मिलिंद सोमन

Wed, 03 Aug 2022 06:16 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के रिलीज से कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठने लगी है। #BoycottLaalSinghChaddha विवाद के बीच, पहले आमिर खान और करीना कपूर ने सभी से फिल्म का बहिष्कार नहीं करने का अनुरोध किया था। वहीं अब अभिनेता-मॉडल मिलिंद सोमन ने फिल्म का समर्थन किया है। मिलिंद ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए लिखा, "ट्रोल एक अच्छी फिल्म को नहीं रोक सकते।" मिलिंद के इस ट्वीट से लाल सिंह चड्ढा को बहिष्कार करने का सिलसिला तो नहीं रुका, लेकिन खुद मिलिंग विवादों में जरूर फंस गए।  

 
विज्ञापन

2 of 6
मिलिंद सोमन और लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, लाल सिंह चड्ढा का समर्थन करने के लिए यूजर्स मिलिंद सोमन को ही ट्रोल करने लगे। नेटिजन्स अभिनेता के ट्वीट को चैलेंज के रूप में लेने लगे। एक यूजर ने लिखा, क्या आप हमें चैलेंज दे रहे हो? वहीं अन्य यूजर ने ट्वीट किया, आपने आग में घी का काम किया है। एक यूजर ने लिखा, आपने अभी-अभी पेट्रोल को लाइटर दिखाया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता ट्रोल्स के निशाने पर आए हैं। इससे पहले भी कई बार मिलिंद सोमन ट्रोल हो चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले मिलिंद तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने 1995 में एक जूते के विज्ञापन के लिए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ न्यूड फोटोशूट कराया था। मिलिंद की यह विवादित तस्वीर मॉडलिंग जगत में आइकॉनिक मानी जाती है। हालांकि उस वक्त भी मिलिंद की काफी आलोचना की गई थी। इस तस्वीर में मिलिंद और मधु सप्रे ने सिर्फ उस कंपनी के जूते पहने हुए थे। दोनों के बीच एक अजगर था। इस तस्वीर के सामने आने के बाद काफी बवाल मचा था। बवाल के बाद इसके फोटोग्राफर पीडी गुप्ता की गिरफ्तारी तक की नौबत आ गई थी। 

4 of 6
मिलिंद सोमन - फोटो : मिलिंद सोमन इंस्टाग्राम से साभार
2020 में ही अपने जन्मदिन के मौके पर मिलिंद ने सोशल मीडिया पर न्यूड तस्वीर साझा कर दी थी। इस तस्वीर में वह गोवा बीच पर भागते हुए नजर आ रहे थे और उनके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यूजर्स मिलिंद को ट्रोल करने लगे थे। इतना ही नहीं कोल्वा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 294 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मिलिंद सोमन के खिलाफ केस भी रजिस्टर किया गया था। 
विज्ञापन

5 of 6
रणवीर सिंह,मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट पर मिलिंद सोमन ने प्रतिक्रिया दी थी। अभिनेता ने कहा था कि मुझे लगता है यह बहुत अच्छी बहस और अच्छी चर्चा है। तस्वीरों को पसंद करने वाले बहुत सारे लोग हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो उन्हें पसंद नहीं करते और यह अच्छा है। मैं अपने इतिहास से कह रहा हूं कि कभी ऐसा समय नहीं आया जब हर किसी को सब कुछ पसंद आया हो। लोग हमेशा विरोध करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिलिंद सोमन - फोटो : मिलिंद सोमन इंस्टाग्राम से साभार
अभिनेता आगे कहते हैं कि जब खजुराहो के मंदिर बने थे, जिसमें नग्न लोग नजर आ रहे थे उस पर भी लोगों ने आपत्ति जताई होगी हम नहीं जानते। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है भारत जैसे देश के लिए आज हम सब की आवाज सुन रहे हैं। यह बात बुरी क्यों हैं? प्राचीन काल में लोग सिर्फ राजा की आवाज सुनते थे, फिर अमीरों की, फिर समाजवादियों की, लेकिन आज आप सब की आवाज सुन सकते हैं। मैंने जूतों का विज्ञापन किया था तब भी बहुत हंगामा हुआ था। मेरा मतलब है कि हमें गिरफ्तार किया गया था। एक मामला था जो 14 साल तक चला और हम बरी हो गए, लेकिन यह ठीक है। मैंने उसके बाद भी न्यूड शूटिंग की और उससे पहले भी। इससे क्या फर्क पड़ता है, हर बार जब चर्चा और बहस होती है तो चीजें बेहतर हो जाती है। अभिनेता के इस बयान पर भी बवाल मचा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें