फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन कपूर से सलमान खान तक, इन 5 एक्टर्स की बॉडी है बेहद शानदार

Thu, 13 Jun 2019 03:04 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान और अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है। एक तरफ जहां फोटो वायरल होना शुरू हो गई है तो वहीं दूसरी ओर इस फोटो की वजह से अर्जुन एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल अर्जुन ने जो फोटो पोस्ट की है वो उनकी जिम फोटो हैं जिसमें वो अपनी बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं। अर्जुन की बॉडी को फैंस सुपरहीरो हल्क से कंपेयर कर रहे हैं। ऐसे में एक नजर उन 5 सेलेब्स पर जो अपनी दमदार बॉडी के लिए सुर्खियों में रहे... 
विज्ञापन

2 of 6
R Madhavan
आर माधवन
'रहना है तेरे दिल में' में चॉकलेट इमेज के साथ हर लड़की कि दिल पर कब्जा जमाने वाले आर माधवन भी हल्क जैसी बॉडी बना चुके हैं। बता दें कि फिल्म 'साला खड़ूस' में माधवन का किरदार एक दम रफ-टफ था ऐसे में माधवन का लुक भी वैसा ही थी। लुक के साथ ही माधवन ने अपनी बॉडी से भी सुर्खियां बटोरी थीं। माधवन का फिल्म के लिए ट्रांसफॉर्मेशन देख सभी हैरान रह गए थे। वहीं सोशल मीडिया पर माधवन की बॉडी को हल्क से कंपेयर किया जाना लगा था।
विज्ञापन

3 of 6
सुल्तान ने दिखाया अपना दम
सलमान खान
बॉलीवुड में सलमान खान को बॉडी किंग कहा जाता है। चाहें बात खुद के फिजीक की हो या फिर किसी और को शेप में लाने की, सलमान खान हमेशा आगे रहते हैं। फिटनेस फ्रीक सलमान खान अक्सर अपने फैंस के लिए शर्टलैस फोटो शेयर करते रहते हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं जिनके शानदार फिजीक का क्रेडिट सलमान खान को ही जाता है।

4 of 6
Hrithik Roshan
ऋतिक रोशन
ग्रीक गॉड के नाम से फेमस ऋतिक रोशन की बॉडी के लाखों करोड़ों फैंस हैं। ऋतिक कई बार फोटोशूट्स में अपने एब्स से लेकर बाइसेप्स- ट्राइसेप्स तक दिखाते नजर आ जाते हैं। कमाल की बॉडी के साथ ही ऋतिक अपने डांस से भी सभी का दिल जीत लेते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
john abraham
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम टोटली फिटनेस फ्रीक हैं। चाहें कितना भी बिजी शेड्यूल क्यों न हो, जॉन जिम जाना नहीं भूलते हैं। जॉन कई फिल्मों में अपनी जानदार बॉडी दिखा चुके हैं। इसके साथ ही जॉन सोशल मीडिया पर भी अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tiger shroff
टाइगर श्रॉफ
जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड डेब्यू किया था। पहली फिल्म के साथ ही टाइगर ने अपने फिजीक और डांस से सभी का दिल जीत लिया। टाइगर अक्सर
अपनी शर्टलेस फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वहीं कई बार वो शर्टलैस डांस करते हुए भी वीडियो पोस्ट करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें