फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arms License: सलमान से पहले ये सितारे भी ले चुके हैं आर्म्स लाइसेंस, लिस्ट में ढाई किलो के हाथ वाले का भी नाम

Mon, 01 Aug 2022 11:45 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बीते कई समय से सुर्खियों में हैं। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से बाद अभिनेता को मिली धमकी के चलते एक्टर लगातार सावधानी बरत रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Bollwood Celebs having Arms License - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बीते कई समय से सुर्खियों में हैं। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से बाद अभिनेता को मिली धमकी के चलते एक्टर लगातार सावधानी बरत रहे हैं। इसी सिलसिले में अभिनेता ने बीते दिनों ही अपनी कार को अपग्रेड किया था। इतनी ही नहीं एक्टर ने कुछ दिनों पहले ही मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर आत्मसुरक्षा के लिए हथियार रखने का लाइसेंस मांगा था। इसी क्रम में अब अभिनेता को मुंबई पुलिस ने हथियार रखने का लाइसेंस दे दिया है। हालांकि,सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे पहले कलाकार नहीं है, जिसे आर्म्स लाइसेंस मिला हो। इससे पहले भी कई फिल्मी हस्तियां यह लाइसेंस हासिल कर चुकी हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड के ऐसे कलाकारों के बारे में- 

 

विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन 

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन भी एक गन के मालिक हैं। इस बारे में खुद अभिनेता ने जानकारी दी थी। दरअसल, साल 2008 में हुए 26/11 के मुंबई आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस हमले का बिग बी पर भी गहरा असर हुआ है। ऐसे में अभिनेता ने घटना के कुछ दिनों बाद अपने ब्लॉग में लिखा था, "रात को सोने से पहले, मैंने अपनी लाइसेंसी .32 रिवॉल्वर निकाली, उसे लोड किया और अपने तकिए के नीचे रख दिया।"

विज्ञापन

3 of 5
Poonam Dhillon - फोटो : amar ujala mumbai

पूनम ढिल्लों

बीते जमाने की अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने भी बंदूक रखने की बात कबूली है। एक वेबसाइट को दिए अपने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि, "मेरे पास एक बंदूक है और मैंने इसे सुरक्षा कारणों से घर पर रखा है। मैं इसे अपने साथ नहीं रखती हूं।"

4 of 5
सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सोहा अली खान 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान को साल 1996 में अपना आर्म्स लाइसेंस मिला था, जिसके बाद वह एक राइफल की मालकिन बन गई थीं। लेकिन उनकी कम उम्र थी। ऐसे में विवाद खड़ा होने पर उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल

बॉलीवुड के मशहूर और दमदार एक्शन हीरो सनी देओल के पास भी एक रिवॉल्वर है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने अपनी इस रिवॉल्वर इस्तेमाल अपनी फिल्म 'सिंह साब द ग्रेट' के लिए किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें