फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरस्टार रजनीकांत को इस अंदाज में बॉलीवुड ने किया बर्थडे विश, कोई फैन नहीं करना चाहेगा मिस

Tue, 12 Dec 2017 04:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
कल से ही चारों ओर विराट-अनुष्का की शादी की चर्चा चल रही है। इन खबरों के बीच एक सुपरस्टार के बर्थडे की खबर कहीं गुम सी हो गई है। हम बात कर रहें है हिंदी और साउथ फिल्मों के सुपर-डुपर स्टार रजनीकांत की। स्टाइल और गजब एटिट्यूड के लिए पहचाने जाने वाले रजनीकांत ने अपने दम पर ही साउथ के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में एक अलग मुकाम बनाया।
विज्ञापन

2 of 8
आज रजनीकांत 67 साल के हो गए। जिसके बाद साउथ से लेकर देश के हर कोने में उनकी लंबी आयु के लिए दुआएं मांगी जा रही है। सुबह से ही रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई देने के लिए तमाम लोग उनके घर पहुच रहें है। कई तो ट्वीटर जैसे सोशल मीडिया पर ही बधाई दे चुकें हैं।
विज्ञापन

3 of 8
बॉलीवुड हस्तियों ने भी उन्हें अपने-अपने अंदाज में बधाई दी। अक्षय कुमार ट्वीटर पर बधाई देते हुए लिखा कि, ‘मै हमेशा ही आपके ऑन स्क्रीन अभिनय को देख भयभीत रहता पर आपके साथ जब से काम किया है तब से आपका ऑफ स्क्रीन सबसे बड़ा फैन बन चुका हूँ। अगली स्लाइड में देखिए किस सेलिब्रिटी की किस तरह 'थलाईवा' को जन्मदिन की बधाई दी।

Have always been in awe of your onscreen persona but working with you made me a bigger fan of you offscreen. They don't call you Superstar just like that :) Keep shining the brightest ✨@superstarrajini Sir #HappyBirthdaySuperStarRajinikanth— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 12, 2017

 

4 of 8
साउथ एक्टर, कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने चुके, रजनीकांत के दामाद धनुष ने उनकी अगली फिल्म 'काला' का पोस्टर ट्वीट करते हुए बधाई दी। 
  Here you go !! The king of style 🤴 our Superstar’s “kaalaa” 2nd look. #theswagofsuperstar #kaalaa #happybirthdaythalaiva pic.twitter.com/TuuA8mx2vT — Dhanush (@dhanushkraja) December 11, 2017
विज्ञापन

5 of 8
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने लिखा कि, 'मेरे करीबी दोस्त-सहकर्मी, सबसे विनम्र और बड़े दिल वाले रजनीकांत आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं...!!🌹🙏
  T 2739 - To my dear friend, colleague and a most humble and large hearted Colossus !! Birthday greetings .. वर्ष नव, हर्ष नव , जीवन उत्कर्ष नव !!🌹🙏 pic.twitter.com/ToIVU0LGLL — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 12, 2017

 
विज्ञापन

6 of 8
फिल्ममेकर राकेश मेहरा ने रजनीकांत की एक पुरानी और स्टाइलिश तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा,'रजनीकांत - मेरी उम्र भी आपको लग जाए- जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं...
  #Rajnikanth - मेरी उम्र भी आपको लग जायँ - many happy returns of the day @superstarrajini @dhanushkraja pic.twitter.com/SkOBSwVkLD — Rakeysh Mehra (@RakeyshOmMehra) December 12, 2017

 
विज्ञापन

7 of 8
साउथ के एक और बड़े सितारे मोहन बाबू ने भी रजनीकांत के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जन्मदिन की ढेरों बधाई मेरे मित्र रजनीकांत, आप 100 साल जियो, सेहत और धन की बरसात हो...
  Happy Birthday to my dear friend @superstarrajini , Live 100 years with good health & wealth! pic.twitter.com/14PEjzRTrO — Mohan Babu M (@themohanbabu) December 12, 2017
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : Twitter
आपको बता दें कि रजनीकांत जल्द ही अक्षय कुमार के साथ 2.0 नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसकी शूटिंग खत्म कर ली गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने विलन का किरदार निभाया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 3 डी में बनाई जा रही अब तक कि सबसे महंगी फिल्म होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें