कई बार ट्रोल्स सेलेब्स की पोस्ट पर भद्दे कमेंट्स लिख देते हैं, तो कई बार गलत सवाल पूछने की हिम्मत कर लेते हैं। कुछ हस्तियां उन्हें अनदेखा कर देती हैं, वहीं कुछ इन्हें करारा जवाब देकर चुप करा देते हैं। हाल ही में पॉपुलर फिल्म पुष्पाः द राइज में दक्ष्यानी का किरदार निभाने वालीं अनासुया भारद्वाज को एज शेमिंग का सामना करना पड़ा। दरअसल अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक 'आस्क मी एनिथिंग' सत्र रखा था, जिसमें एक अनुयायी ने एज शेमिंग करते हुए पूछा, "मैं आपको क्या बुलाऊं? चाची या अक्का"। इस पर अभिनेत्री अनासुया भारद्वाज ने जवाब देते हुए कहा, "कुछ नहीं। आप मुझे इतनी अच्छी तरह से नहीं जानते ही नहीं कि मुझे बुला भी सकें .. इन नामों को संबोधित करने से केवल आपकी परवरिश पर संदेह होगा क्योंकि इसे एज शेमिंग कहा जाता है।"
बता दें कि अनासुया भारद्वाज से पहले भी कई सेलेब्स एज शेमिंग और बॉडी शेमिंग के शिकार हो चुके हैं, हालांकि उन्होंने ट्रोलर्स को मजेदार जवाब देते हुए ट्रोलर्स की बोलती बंद करवा दी थी। आइए जानते हैं वो सेलेब्स कौन से हैं-