फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलेब्स के प्रपोजल: किसी ने दी नकली अंगूठी तो किसी ने रात के दो बजे किया फोन, मुकेश अंबानी ने तो सिग्नल पर ही कर दिया था प्रपोज

Sun, 27 Dec 2020 10:35 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड कपल्स - फोटो : Instagram
शादी जीवन का बहुत ही खूबसूरत मोड़ होता है और इसे ज्यादा निखारने के लिए खूबसूरत तरीके से प्रपोज करना भी जरूरी है। हालांकि शादी के लिए प्रपोज करना जरा मुश्किल काम हो सकता। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कपल ये ही चाहता है कि वो इस अंदाज में अपने पार्टनर को प्रपोज करे कि ये उनके जीवन की सबसे खूबसूरत याद बन जाए। इस मामले में इंडस्ट्री के बहुत से कपल ऐसे हैं जिन्होंने बड़े ही अनोखे ढंग से अपने पार्टनर को प्रपोज किया और फैंस को बता दिया कि असल जिंदगी में भी वो बेहद रोमांटिक हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram: bachchan
अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या

बॉलीवुड की पूर्व विश्व सुंदरी के तो लाखों दीवाने हैं लेकिन उनके दिल में जगह सिर्फ अभिषेक ही बना पाए। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। जब ऐश और अभिषेक को लगा कि वो एक दूसरे को पसंद करने लगे हैं तो अभिषेक ने उन्हें प्रपोज कर दिया। हालांकि अभिषेक ने ऐश को नकली अंगूठी देकर शादी के लिए प्रपोज किया था। ऐश ने बताया था कि अभिषेक ने उन्हें फिल्म 'गुरु' में इस्तेमाल हुई नकली अंगूठी से प्रपोज किया था, लेकिन उनका प्यार सच्चा था इसलिए उन्होंने शादी के लिए हां कर दी थी।
 
विज्ञापन

3 of 6
ayushman khurana
आयुष्मान-ताहिरा

बॉलीवुड के प्रतिभावान एक्टर आयुष्मान अपनी पत्नी ताहिरा से बहुत प्यार करते हैं। हालांकि उन्होंने ताहिरा को रात के 2 बजे प्रपोज किया था। उन्होंने बताया था कि साल 2001 में वो और ताहिरा परीक्षा की तैयारी में लगे हुए थे। 1 बजकर 48 मिनट पर उन्होंने ताहिरा को अपने दिल की बात कह दी और आज ये कपल एक दूसरे से शादी करके बेहद खुश है।

4 of 6
shahrukh khan and gauri khan - फोटो : PTI
शाहरुख- गौरी

किंग खान और गौरी की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे बेस्ट जोड़ी में से एक मानी जाती है। शाहरुख जब फिल्मों में आए भी नहीं थे तब से वो गौरी से प्यार करते थे और कई हिरोइनों के साथ पर्दे पर रोमांस करने के बाद भी उनका प्यार गौरी के लिए कभी कम नहीं हुआ। शाहरुख ने गौरी को मुंबई में समुंदर के किनारे प्रपोज किया था और जब रोमांस के बादशाह आपसे दिल की बात कहें तो जवाब भला ना कैसे हो सकता है? आज गौरी-शाहरुख अपने तीनों बच्चों के साथ बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सैफ, करीना - फोटो : Social Media
सैफ अली खान-करीना कपूर

सैफ और करीना की लव स्टोरी किसी वक्त टॉक ऑफ द टाउन थी और आज भी दोनों की प्यार भरीं तस्वीरें फैंस के दिल को खुश कर जाती हैं। सैफ और करीना को फिल्म 'टशन' के दौरान प्यार हुआ था। सैफ ने फिल्म के दौरान ही करीना को शादी के लिए प्रपोज किया था। हालांकि थोड़ा सोच विचार करने के बाद बेबो ने भी सैफ को हां कह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुकेश अंबानी के साथ नीता अंबानी - फोटो : PTI
मुकेश अंबानी-नीता अंबानी

देश के सबसे रईस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में बने रहते हैं । नीता से उनके प्यार की शुरूआत धीरे -धीरे ही हुई थी। एक दिन नीता और मुकेश अंबानी डेट पर घूमने निकले थे। वहीं ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ी रुकने के दौरान मुकेश ने नीता को प्रपोज कर दिया। उसके बाद नीता के हां बोलने के बाद गाड़ी आगे बढ़ी और आज ये कपल दादा-दादी भी बन चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें