फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day: 'थ्री इडियट्स' से लेकर 'रंग दे बसंती' तक, दोस्ती की सच्ची भावना को दर्शाती हैं ये फिल्में

Sun, 04 Aug 2024 06:18 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
हिंदी फिल्में - फोटो : अमर उजाला
दोस्तों के साथ हंसने, रोने और अपने जीवन के कुछ बेहतरीन पलों का जश्न मनाने का मजा ही कुछ और होता है। चाहे कितने भी साल बीत गए हो, लेकिन अपने करीबी दोस्तों से मिलकर ऐसा लगता है कि वह पुराना वक्त एक बार फिर से लौट आया है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी दोस्ती पर आधारित बहुत सी फिल्में बन चुकी हैं। फ्रेंडशिप डे के मौके पर आज हम आपको कुछ ऐसी ही शानदार फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
कुछ कुछ होता है - फोटो : यूट्यूब
कुछ कुछ होता है
कुछ कुछ होता है से करण जौहर ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था। शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी अभिनीत इस फिल्म में दोस्ती और प्यार को बेहद खूबसूरत अंदाज में पेश किया गया था। फिल्म के संवाद लोगों को खूब पसंद आए थे।
विज्ञापन

3 of 8
दिल चाहता है - फोटो : यूट्यूब
दिल चाहता है
फिल्म दिल चाहता है फरहान अख्तर की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। इस फिल्म में आमिर खान, अक्षय खन्ना और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म में तीन दोस्तों की कहानी को लोगों के सामने शानदार तरीके से पेश किया गया था। इसमें गहरे दोस्तों के बीच मनमुटाव को भी बेहद संजीदगी से दिखाया गया था। साल 2001 में आई यह फिल्म लोगों को यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। 

4 of 8
रंग दे बसंती - फोटो : यूट्यूब
रंग दे बसंती
इस लिस्ट में रंग दे बसंती का नाम भी शामिल है। इसकी गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में होती है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की यह फिल्म दोस्ती की गहराई को दर्शाती है। फिल्म में न्याय के लिए लड़ रहे दोस्तों की दिलचस्प यात्रा आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी कुणाल कपूर, सोहा अली खान ने इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।
विज्ञापन

5 of 8
थ्री इडियट्स - फोटो : यूट्यूब
थ्री इडियट्स
निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म थ्री इडियट्स का जिक्र किए बिना यह सूची अधूरी है। कल्ट का दर्जा प्राप्त कर चुकी यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी थी, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था। आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
विज्ञापन

6 of 8
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा - फोटो : यूट्यूब
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
फरहान अख्तर की तरह उनकी बहन जोया अख्तर भी दोस्ती पर आधारित फिल्म बना चुकी हैं। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा का निर्देशन उन्होंने किया था। फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल नजर आए थे। दोस्ती पर बनी इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन

7 of 8
ये जवानी है दीवानी - फोटो : यूट्यूब
ये जवानी है दीवानी
ये जवानी है दीवानी एक ऐसी फिल्म है जो दोस्ती के बदलते पहलुओं को खूबसूरती से दर्शाती है कि कैसे दोस्त जीवन की जिम्मेदारियों के कारण अलग हो जाते हैं। इसे देखकर आप भी फिल्म की कहानी से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
विज्ञापन

8 of 8
छिछोरे - फोटो : यूट्यूब
छिछोरे
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत छिछोरे में दोस्ती को बेहद खूबसूरत अंदाज से लोगों के सामने पेश किया गया है। यह फिल्म देखकर आपको कॉलेज के दिनों की याद आ जाएगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। फिल्म का निर्देशन दंगल बना चुके नितेश तिवारी ने किया है।
Dharmendra: धर्मेंद्र को पसंद आया दिल्ली के खास दोस्त का तोहफा, अभिनेता ने तस्वीर साझा कर बताई पूरी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें