कहते हैं कि खून से भी ज्यादा गहरा कोई रिश्ता है तो वह दोस्ती का रिश्ता होता है। सभी की जिंदगी में दोस्तों की खास अहमियत होती है और सच्चा दोस्त किसी भी मुसीबत में सबसे पहले साथ खड़ा होता है। बॉलीवुड में भी दोस्ती पर तमाम फिल्में और गाने बने हैं, जो कि बेहद खास हैं। वैसे तो किसी भी रिश्ते के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती है, लेकिन फिर भी मदर्स डे, फादर्स डे, वूमेंस डे जैसे दिन मनाए जाते हैं। इसी तरह से दोस्ती के लिए भी एक दिन तय है और आज दोस्ती का वह खास दिन है। बॉलीवुड के ऐसे तमाम सितारे हैं जो आपस में बहुत अच्छे दोस्त हैं तो वहीं कई सितारे ऐसे भी हैं जिनके बीच में छत्तीस का आंकड़ा है। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे सितारों के बारे में बताने जे रहे हैं जिनके बीच में बिल्कुल भी नहीं पटती या फिर जो कभी बहुत अच्छे दोस्त थे, लेकिन बाद में किसी वजह से एक दूसरे के दुश्मन बन गए।