रविवार का यह दिन यूं तो कई मायनों में खास रहता हैं। लेकिन आज यह दिन हर किसी के लिए बेहद खास है। दरअसल, आज का दिन दोस्ती का दिन है। आज हर कोई अपने दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे का यह खास दिन सेलिब्रेट कर रहा है। अगस्त महीने का पहला रविवार दोस्ती के नाम किया गया है। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जिससे शायद ही कोई अछूता रहा हो। हिंदी सिनेमा पर भी दोस्ती का रंग देखने को मिलता रहता है। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं, जो दोस्ती पर आधारित है। वहीं, कई फिल्मों के ऐसे डायलॉग है, जो दोस्ती को बखूबी परिभाषित करते हैं। तो दोस्ती के इस खास दिन पर जानते हैं दोस्ती पर बने 10 बेहतरीन डॉयलॉग-