फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friday Box Office: 'लवयापा' पर भारी हिमेश की 'बैडएस रवि कुमार', 'स्काई फोर्स' सहित बाकी फिल्मों का रहा ऐसा हाल

Sat, 08 Feb 2025 11:10 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report: सिनेमाघरों में कई फिल्में दर्शकों के मनोरंजन के लिए लगी हैं। मोहब्बत का महीना फरवरी चल रहा है। जुनैद खान और खुशी कपूर की लव स्टोरी फिल्म 'लवयापा' भी लग चुकी है। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहा...
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कथित प्रेम के महीने फरवरी में पड़ने वाले वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत कल 07 फरवरी से हो गई। इस मौके पर जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' रिलीज हुई। इसके अलावा हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' भी मुकाबले में उतरी। दूसरी तरफ अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' और शाहिद कपूर की 'देवा' पहले से थिएटर्स में सजी हैं। जानते हैं शुक्रवार को किस फिल्म का कैसा हाल रहा... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
'लवयापा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन ही लड़खड़ाई 'लवयापा'
जुनैद खान और खुशी कपूर दोनों ही ओटीटी के जरिए एक्टिंग डेब्यू कर चुके हैं। बीते वर्ष 'महाराज' के लिए जुनैद की खूब तारीफ हुई। वहीं खुशी कपूर 'द आर्चीज' में नजर आ चुकी हैं। इस साल बड़े परदे पर फिल्म 'लवयापा' से दोनों दर्शकों के बीच पहुंचे। मगर, फिल्म का जादू दर्शकों पर नहीं चढ़ पाया। पहले दिन का कारोबार तो कुछ यही इशारे कर रहा है। ओपनिंग डे पर जुनैद और खुशी की फिल्मने 1.25 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म करीब 50 करोड़ रुपये बजट में बनी है।
विज्ञापन

3 of 6
बैडएस रवि कुमार - फोटो : यूट्यूब
'बैडएस रवि कुमार' की अच्छी शुरुआत
हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' भी शुक्रवार 07 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को करीब 20 करोड़ रुपये बजट के साथ बनाया गया है। पहले दिन इस फिल्म ने अपने बजट को देखते हुए ठीक-ठाक कमाई की है। वहीं, जुनैद की फिल्म 'लवयापा' से तो कई कदम आगे रही। फिल्म ने पहले दिन 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

4 of 6
विदामुयार्ची - फोटो : यूट्यूब
विदामुयार्ची 
साउथ सुपरस्टार अजित की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विदामुयार्ची' आखिरकार 6 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की। इस फिल्म में अजित के साथ तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा और रेजिना कैसेंड्रा भी हैं। गुरुवार को पहले दिन विदामुयार्ची ने 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन 8.75  करोड़ रुपये कमाए। कल शुक्रवार को इस फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। टोटल कमाई 35.9 करोड़ रुपये हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'स्काईफोर्स' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'स्काई फोर्स'
अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निम्रत कौर जैसे सितारों से सजी फिल्म 'स्काई' ने सिनेमाघरों में शानदार 15 दिन पूरे कर लिए हैं। 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा इसने तेजी से पार किया। फिल्म की कमाई अब भी अच्छी हो रही है, मगर 150 करोड़ तक जाने में यह छोटे-छोटे कदम भर रही है। फिल्म ने कल शुक्रवार को 85 लाख रुपये कमाए। इसी के साथ इसका नेट कलेक्शन 125.80 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देवा में शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देवा
शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 'देवा' 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शाहिद कपूर से 'कबीर सिंह' जैसी एक और फिल्म के इंतजार में बैठे दर्शकों को 'देवा' ने निराश किया है। ओपनिंग डे से ही इसकी शुरुआत काफी सुस्त रही है। कल शुक्रवार को आठवें दिन फिल्म ने 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसका नेट कलेक्शन अभी 29.20 करोड़ रुपये हुआ है। फिल्म 'डाकू महाराज' की सिनेमाघरों से छुट्टी हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें