फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friday Box Office Report: शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रहा साउथ का दबदबा, 'एक विलेन रिटर्न्स' का ऐसा रहा हाल

Sat, 06 Aug 2022 08:42 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त के पहले शुक्रवार को बॉलीवुड की कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है। हालांकि साउथ की दो- सीता रामम और बिम्बिसारा ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। यानी इस शुक्रवार किच्चा सुदीप की 'विक्रांत रोणा' समेत साउथ की तीन फिल्मों के बीच मुकाबला हो रहा है। वहीं हिंदी की केवल एक फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' इन्हें टक्कर दे रही है। अब इस टक्कर में जीत हिंदी फिल्म की हुई या साउथ की यह जानने के लिए पढ़िए हमारी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...
विज्ञापन

2 of 6
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक विलेन रिटर्न्स
मोहित सूरी की साइकोलॉजिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' 2014 में आई फिल्म 'एक विलेन' का सीक्वल है। सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। हालांकि, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया, जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' 40 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। जी हां, फिल्म ने आठवें दिन 1.10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अब तक कुल 34.02 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

3 of 6
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विक्रांत रोणा
किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोणा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अनूप भंडारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने नौवें दिन 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। एक तरफ जहां 'एक विलेन रिटर्न्स' बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा तक छू नहीं पा रही है। वहीं दूसरी तरफ 'विक्रांत रोणा' की फिल्म अब तक 65.46 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। 

4 of 6
बिम्बिसार - फोटो : सोशल मीडिया
बिम्बिसार
नंदमुरी कल्याण राम की फिल्म 'बिम्बिसार' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को समीक्षकों और प्रशंसकों से समान रूप से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के आने के बाद कलेक्शन के आंकड़ों में बदलवा हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
मृणाल ठाकुर, सलमान दुलकर, फिल्म सीता रामम - फोटो : insta
सीता रामम
मॉलीवुड स्टार दुलकर सलमान और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सीता रामम' तेलुगू के साथ-साथ अन्य भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन तकरीबन  5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, फाइनल रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद आंकड़ों में फेरबदल हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
'लाल सिंह चड्ढा' बनाम 'रक्षा बंधन'
11 अगस्त को रिलीज होने वाली 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। अब तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक 'लाल सिंह चड्ढा' ने करीब 65 लाख (ब्लॉक सीट मिलाकर) की कमाई कर ली है। वहीं 'रक्षा बंधन' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रिलीज से पहले लगभग 47 लाख (ब्लॉक सीट मिलाकर) का कारोबार कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें