शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों के बीच टक्कर हुई। एक तरफ जहां कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप और बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म 'विक्रांत रोणा' दूसरे ही दिन ढेर हो गई। वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर की फिल्म 'शमशेरा' शुक्रवार को अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही। दोनों में से किसी भी फिल्म ने शुक्रवार को एक करोड़ रुपये तक की कमाई नहीं की। हालांकि, 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' ओपनिंग डे पर पांच करोड़ से अधिक का कारोबार करने में कामयाब रही। लेकिन...