फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl : एक्टिंग नहीं बार में नौकरी करना चाहती थी फ्रीडा

Tue, 18 Oct 2016 09:59 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फ्रीडा पिंटो
आज फ्रीडा पिंटो का जन्मदिन है। फ्रीडा पिंटो ने बहुत कम वक्त में मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में बड़ा नाम हासिल किया है। उनकी पहली फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' थी। जिसने ऑस्कर अवॉर्ड जीता। फ्रीडा पिंटो शुरुआत में एक्टर नहीं बनना चाहती थीं, फ्रीडा ने उनकी मां के कहने पर मॉडलिंग शुरू की और आज वह भारत ही नहीं विदेशों में भी जाना पहचाना नाम है। 

आगे की स्लाइड्स में बताएंगे फ्रीडा के जीवन के रोचक किस्से।
विज्ञापन

2 of 6
फ्रीडा पिंटो
फ्रीडा का जन्म 18 अक्टूबर 1984 को मुंबई के कस्बे मैंगलोर में हुआ। उनका परिवार मेंग्लोरीयन कैथोलिक मूल का है और एक इंटरव्यू में, पिंटो ने कहा है की वह "पूरी तरह से शुद्ध भारतीय" हैं, लेकिन उनका परिवार कैथोलिक है। 
विज्ञापन

3 of 6
फ्रीडा पिंटो
फिल्मों में डेब्यू से पहले फ्रीडा पिंटो ने चार साल तक मॉडलिंग की। उन्होंने एक अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय ट्रावेल शो के लिए एंकरिंग का काम किया। इसके अलावा पिंटो ने चुइंगगम, स्कोडा, वोडाफोन भारत, एयरटेल जैसे जानेमाने उत्पादनों के लिए टीवी और प्रिंट विज्ञापनों में भी काम किया।

4 of 6
फ्रीडा पिंटो
बहुत कम लोग जानते हैं कि फ्रीडा भारतीय शास्त्रीय नृत्य के विभिन्न रूपों के साथ साथ साल्सा में भी प्रशिक्षित हैं। वह इस समय बॉलीवुड में सबसे अधिक भुगतान पानेवाली अभिनेत्री है।
विज्ञापन

5 of 6
फ्रीडा पिंटो
वहीं एक इंटरव्यू के दौरान फ्रीडा ने बताया कि वह कभी भी मॉडलिंग या एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं। फ्रीडा का सपना एक 'बकार्डी शॉट सर्वर' बनने का था। वह लोगों को ड्रिंक सर्व करना चाहती थी लेकिन मां के सख्ती से मना करने पर फ्रीडा ने कुछ और करने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Teletubby
इसके बाद फ्रीडा को मां ने ही सलाह दी कि उसे लोगों को मनोरंजन करना अच्छा लगता है इसीलिए मनोरंजन क्षेत्र में काम करना चाहिए। इसके बाद फ्रीडा ने मॉडलिंग शुरू की। डलिंग से पहले फ्रीडा ने एक अमेरिकी कार्टून कैरेक्टर ला-ला का भी किरदार निभाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें