रविवार को मुंबई और इंदौर में दो फिल्मों के ट्रेलर रिलीज हुए। मुंबई में नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर फ्रीकी अली और इंदौर में अजय देवगन की शिवाय का ट्रेलर लॉन्च हुआ। लेकिन जब दोनों ट्रेलर सोशल मीडिया में आए तो उनकी अपनी-अपनी खूबियों के बावजूद यह साफ हो गया कि नवाजुद्दीन सिद्दिकी अपने अंदाज से अजय देवगन पर भारी पड़ गए।
Trending Videos
विज्ञापन
ट्रेलर में अजय पर भारी पड़ गए नवाजुद्दीन
2 of 5
- फोटो : Twitter
अजय की इस बेहद महंगी फिल्म का ट्रेलर जहां कंप्यूटर पर तैयार वीएफएक्स यानी स्पेशल इफेक्ट्स से भरा है वहीं नवाज की फिल्म की कहानी और डायलॉग बहुत रोचक हैं।
विज्ञापन
ट्रेलर में अजय पर भारी पड़ गए नवाजुद्दीन
3 of 5
- फोटो : yout tube
शिवाय में अजय करीब साढ़े तीन मिनट तक अपने ऐक्शन दृश्यों से चौंकाते हैं, दूसरी तरफ नवाज का अभिनय आकर्षित करता है। उनकी फिल्म का अंदाज कॉमिक है। यह ऐसे गुंडे की कहानी है जो अपनी अनोखी प्रतिभा से देखते-देखते गोल्फ की दुनिया में कमाल दिखाने लगता है।
ट्रेलर में अजय पर भारी पड़ गए नवाजुद्दीन
4 of 5
- फोटो : Twitterj
शिवाय की कहानी को आप उसके ट्रेलर से नहीं समझ सकते। उसमें अभी सिर्फ कंप्यूटर पर तैयार ट्रिक्स ही नजर आती हैं। वैसे इतना जरूर साफ है कि अजय देवगन एक नन्हीं विदेशी बच्ची की जान बचाने की कोशिश में लगे हैं। एक खास बात यह है कि फ्रीकी अली और शिवाय की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर नहीं होगी। नवाजुद्दीन स्टारर जहां सितंबर में रिलीज हो रही है वहीं अजय की फिल्म दीवाली पर रिलीज होगी।
हालांकि अजय के लिए दीवाली पर टिकट खिड़की का रास्ता साफ नहीं है। उन्हें करन जौहर की मल्टी स्टारर (रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन) फिल्म ऐ दिल है मुश्किल से टकराना पड़ेगा। अब लोग करन की फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। उसे देख कर ही पता चलेगा कि अजय का रास्ता आसान रहेगा या मुश्किल।