फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज, धोखाधड़ी के आरोप में दिल्ली पुलिस कर सकती है पूछताछ

Thu, 11 Feb 2021 11:38 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Insatagram- @Sapnachoudhary
हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के एक मामले में केस दर्ज किया गया है। डांसर के अलावा 6 अन्य लोगों के भी खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस ने नहीं दी है, लेकिन FIR के बाद सपना चौधरी के फैंस को झटका लग सकता है। सपना चौधरी को जल्द ही दिल्ली पुलिस के सवालों का सामना भी करना पड़ सकता है। 


 
विज्ञापन

2 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Insatagram- @TeamSapnachoudhary
बता दें कि इससे पहले 2019 में सपना चौधरी के भाई ने एक इवेंट ऑर्गेनाइजर पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने सपना चौधरी की बकाया राशि को लेकर यह शिकायत दर्ज कराई थी। सपना चौधरी के भाई विकास चौधरी का कहना था कि वह पुलिस के पास इसलिए गए थे क्योंकि लुधियाना में एक शो के लिए इवेंट ऑर्गेनाइजर ने 8 लाख रुपये देने की बात की थी, लेकिन उसने सिर्फ 6 लाख रुपये ही दिए थे।
विज्ञापन

3 of 5
Sapna Choudhary - फोटो : Instagram
सपना चौधरी ने पिछले साल हरियाणवी सिंगर, लेखक और मॉडल वीर साहू के साथ कोर्ट शादी कर ली थी। दरअसल, सपना चौधरी अपने साथी कलाकार वीर साहू से तकरीबन 5 साल से रिलेशनशिप में थीं, लेकिन इसकी खबर किसी को नहीं हुई। इसका खुलासा पिछले साल तब हुआ जब एक बेटा हुआ और फिर शादी का खुलासा भी किया गया।

4 of 5
sapna choudhary - फोटो : social media
मां बनने के बाद से सपना चौधरी एक बार फिर से एक्टिव हो गई हैं और उनके 5 गाने रिलीज हो चुके हैं। सपना चौधरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी धमाकेदार दस्तक दे चुकी हैं, और उन्होंने 'नानू की जानू', 'भांगओवर' और 'वीरे की वेडिंग' जैसी कुछ बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉन्ग भी किया है। सपना के डांस की खूब तारीफ हुई। सपना टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sapna choudhary - फोटो : instagram

बता दें इससे पहले भी सपना एक बार सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की थी। बताया जाता है कि एक वक्त था जब सपना रोज आने वाले भद्दे और आपत्तिजनक मैसेज और कमेंट्स से तंग आकर खुदकुशी करना चाहती थीं। ये सब तब हुआ जब साल 2016 में सपना पर अपने एक गाने में दलित विरोधी शब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगा और गुड़गांव में उनके खिलाफ एससी/एसटी ऐक्ट के तहत केस भी दर्ज हुआ। हालांकि बाद में मामला शांत हुआ और उन्हें बचा लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें