फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडियन ने निर्माता बहनों पर लगाए आरोप, रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया तानाजी का ट्रेलर, पांच खबरें

Tue, 19 Nov 2019 08:01 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
तानाजी, अभिषेक - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों में रोज कुछ न कुछ होता ही रहता है। कभी किसी को शूटिंग के दौरान चोट लग जाती है तो किसी का दिल टूट जाता है। कोई फिल्मों के पोस्टर रिलीज करता है तो कहीं कोई सेलेब छुट्टियां मना रहा होता है। ऐसे में हर एक खबर को आप तक पहुंचाना हमारा काम है। तो हम आपको यहां फटाफट बताएंगे आज की पांच खबरें।
विज्ञापन

2 of 6
प्रीति सिमोस, नीति सिमोस, अभिषेक वालिया - फोटो : Social Media
कॉमेडियन ने निर्माता बहनों पर जड़े आरोप
राइटर और कॉमेडियन अभिषेक वालिया ने निर्माता बहनों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अभिषेक 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज 5' के विजेता रहे हैं। उन्होंने प्रोड्यूसर्स प्रीति सिमोस और उनकी बहन नीति सिमोस पर पैसे न देने का आरोप लगाया है। अभिषेक की मानें तो उन्होंने प्रीति-नीति के बैनर तले निर्मित शो 'मूवी मस्ती विद मनीष पॉल' के लिए काम किया था, जिसके लिए उन्हें पैसे देने का वादा भी किया था। लेकिन अब दोनों बहनें मुकर गई हैं।
विज्ञापन

3 of 6
टाइगर श्रॉफ - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बागी 3 से टाइगर का लुक आउट
टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बागी 3 की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान टाइगर ने फैन्स के साथ अपना बागी लुक शेयर किया है। टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो स्लीवलेस जैकेट पहने हुए अपनी बॉडी दिखा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग सर्बिया में चल रही है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख भी नजर आएंगे। बागी 3 सिनेमाघरों में 6 मार्च 2020 को रिलीज होगी।
 

4 of 6
Priyanka, Nick - फोटो : Social Media
निक ने बताई राज की बात
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक छाए रहते हैं। ऐसे में दोनों के बारे में उनके फैन्स भी जानना काफी पसंद करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में निक जोनस ने एक राज की बात बताई है। निक ने बताया कि वो दोनों एक दूसरे के साथ अपनी हर चीज शेयर करते हैं। खासकर निक अक्सर अपनी वाइफ प्रियंका चोपड़ा के ब्यूटी प्रोडक्ट्स यूज करते हैं। निक ने बताया कि वो सबसे ज्यादा प्रियंका के फेस शीट मास्क और मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करते हैं। प्रियंका को भी निक का उनके ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना काफी अच्छा लगता है।
विज्ञापन

5 of 6
Mithun Chakraborty - फोटो : Amar Ujala
डांस प्लस 5 के सेट पर मिथुन हुए भावुक
मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा डांस रियलिटी शो डांस प्लस का पांचवा सीजन लेकर आए हैं। इसके आने वाले एपिसोड में मिथुन चक्रवर्ती को बतौर गेस्ट देखा जाएगा। वहीं आने वाले एपिसोड्स में सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती भी नजर आने वाले हैं। इस दौरान सुपरस्टार मिथुन को पूरे डांस प्लस की टीम ने शूट के दौरान एक विशेष ट्रिब्यूट परफोर्मेंस दी। जिसे देख मिथुन भावुक हो गए। इस परफॉर्मेंस में मिथुन दा की पूरी जिंदगी की कहानी को दिखाया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tanhaji - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
तानाजी का ट्रेलर रिलीज
अजय देवगन की आगामी फिल्म तानाजी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अजय देवगन के साथ काजोल और सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर बेहद शानदार है। इसमें स्टार्स का लुक, एक्शन-फाइट सीन्स, बैकग्राउंड स्कोर सभी कुछ दमदार है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया यूजर्स इसकी खूब तारीफें कर रहे हैं। इसी के साथ दर्शकों को एक बार फिर लंबे समय के बाद काजोल और अजय देवगन की जोड़ी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें