प्रीति सिमोस, नीति सिमोस, अभिषेक वालिया
- फोटो : Social Media
कॉमेडियन ने निर्माता बहनों पर जड़े आरोप
राइटर और कॉमेडियन अभिषेक वालिया ने निर्माता बहनों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अभिषेक 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज 5' के विजेता रहे हैं। उन्होंने प्रोड्यूसर्स प्रीति सिमोस और उनकी बहन नीति सिमोस पर पैसे न देने का आरोप लगाया है। अभिषेक की मानें तो उन्होंने प्रीति-नीति के बैनर तले निर्मित शो 'मूवी मस्ती विद मनीष पॉल' के लिए काम किया था, जिसके लिए उन्हें पैसे देने का वादा भी किया था। लेकिन अब दोनों बहनें मुकर गई हैं।