फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल जी के लिए दिलीप कुमार ने पाक पीएम को लगाई थी लताड़, दी थी 'शराफत' से रहने की सलाह

Thu, 16 Aug 2018 01:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत इस वक्त बेहद नाजुक है और वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर हैं। अटल जी से मिलने के लिए नेताओं और उनके प्रशंसकों का अस्पताल के बाहर तांता लगा हुआ है। अटल बिहारी वाजपेयी ऐसी शख्सियत हैं जिनका जीवन निर्विवाद रहा। अपने कार्यकाल में अटलजी पर व्यक्तिगत किसी भी प्रकार का आरोप नहीं लगा। अटल जी दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार के बहुत करीब रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Atal Bihari Vajpayee
दोनों एक दूसरे के इतने करीब थे कि अटल बिहारी वाजपेयी के लिए दिलीप कुमार ने पाकिस्तानी पीएम को डांट तक दिया था। वाकया था कारगिल युद्ध के दौर का। पाक के पूर्व फॉरेन मिनिस्टर खुर्शीद कसूरी की किताब 'नाइदर अ हॉक नॉर अ डव' में लिखा है- एक बार जब जंग को खत्म करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ को फोन किया था और उनकी बात एक्टर दिलीप कुमार से करवाई थी। नवाज दिलीप कुमार की आवाज सुनकर चौंक गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
dilip kumar
फोन पर बातचीत के दौरान वाजपेयी ने शरीफ से अपनी लाहौर यात्रा का जिक्र करते हुए उनकी कारगिल युद्ध को लेकर निंदा की थी। इसी के तुरंत बाद अटल जी ने दिलीप कुमार को फोन दे दिया और नवाज शरीफ से बात करने को कहा। दिलीप कुमार ने नवाज शरीफ से कहा, 'मियां साहब हम आपकी तरफ से ऐसी उम्मीद नहीं करते थे, क्योंकि आपने हमेशा कहा है कि आप भारत और पाकिस्तान के बीच शांति चाहते हैं।' 

4 of 5
दिलीप कुमार ने अटल जी के कहने पर नवाज शरीफ से बात की और कहा, ‘मैं एक भारतीय मुसलमान के तौर पर आपको बताना चाहता हूं कि पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव की स्थिति में भारतीय मुस्लिम बहुत असुरक्षित हो जाते हैं और उन्हें अपने घरों से भी बाहर निकलना मुश्किल लगता है। इसलिए हालात को काबू रखने में कुछ कीजिए।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Atal Ji
गौरतलब है कि दिलीप कुमार भी साल 1997 में अटल जी के साथ बस से लाहौर गए थे। इसी साल पाकिस्तान ने दिलीप को अपने सर्वोच्च सम्मान 'निशान ए इम्तियाज' से भी सम्मानित किया था। आज भी पाकिस्तान की आवाम दिलीप कुमार की फैन है। दिलीप कुमार मूलत: पाकिस्तान के पेशावर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें